1
सूक्ति संग्रह 13:20
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
वह, जो ज्ञानवान की संगति में रहते हैं, ज्ञानवान हो जाते हैं, किंतु मूर्खों के साथियों को हानि का सामना करना होगा.
Compare
Explore सूक्ति संग्रह 13:20
2
सूक्ति संग्रह 13:3
जो कोई व्यक्ति अपने मुख पर नियंत्रण रखते हैं, वह अपने जीवन को सुरक्षित रखते हैं, किंतु वह, जो बिना विचारे बक-बक करते रहते हैं, वह अपना ही विनाश आमंत्रित कर लेते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 13:3
3
सूक्ति संग्रह 13:24
जो पिता अपने पुत्र को दंड नहीं देते, उन्हें अपने पुत्र से प्रेम नहीं है, किंतु जिन्हें अपने पुत्र से प्रेम है, वह बड़ी सावधानीपूर्वक अपने पुत्र को अनुशासन में रखते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 13:24
4
सूक्ति संग्रह 13:12
आशा की वस्तु उपलब्ध न होने पर हृदय खिन्न हो जाता है, किंतु अभिलाषा की पूर्ति जीवन वृक्ष प्रमाणित होती है.
Explore सूक्ति संग्रह 13:12
5
सूक्ति संग्रह 13:6
जिनका चालचलन निर्दोष होता है, धार्मिकता उनकी सुरक्षा बन जाती है, किंतु पाप दुर्जन व्यक्ति के समूल विनाश का कारण होता है.
Explore सूक्ति संग्रह 13:6
6
सूक्ति संग्रह 13:11
बेईमानी का धन शीघ्र ही समाप्त भी हो जाता है, किंतु परिश्रम से प्राप्त किया धन बढ़ता जाता है.
Explore सूक्ति संग्रह 13:11
7
सूक्ति संग्रह 13:10
अहंकार और कुछ नहीं, कलह को ही जन्म देता है, किंतु वे, जो परामर्श का चालचलन करते हैं, बुद्धिमान प्रमाणित होते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 13:10
8
सूक्ति संग्रह 13:22
सज्जन व्यक्ति अपने संतान की संतान के लिए धन छोड़ जाते हैं, किंतु पापियों की निधि धर्मी को प्राप्त होती है.
Explore सूक्ति संग्रह 13:22
9
सूक्ति संग्रह 13:1
समझदार संतान अपने पिता की शिक्षा का पालन करती हैं, किंतु ठट्ठा करने वाले के लिए फटकार भी प्रभावहीन होती है.
Explore सूक्ति संग्रह 13:1
10
सूक्ति संग्रह 13:18
निर्धनता और लज्जा, उन्हीं के हाथ लगती हैं, जो व्यक्ति शिक्षा की उपेक्षा करते हैं, किंतु सम्मानित वह होते हैं, जो व्यक्ति ताड़ना स्वीकार करते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 13:18