1
सूक्ति संग्रह 3:5-6
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
यहोवाह पर अपने संपूर्ण हृदय से भरोसा करिए, स्वयं अपनी ही समझ का सहारा मत लीजिए; अपने समस्त कार्य में यहोवाह को मान्यता दीजिए, तो वह आपके मार्गों में आपको स्मरण करेंगे.
Compare
Explore सूक्ति संग्रह 3:5-6
2
सूक्ति संग्रह 3:7
अपनी ही दृष्टि में स्वयं को बुद्धिमान मत मानिए; यहोवाह के प्रति भय मानिए, और बुराई से अलग रहिए.
Explore सूक्ति संग्रह 3:7
3
सूक्ति संग्रह 3:9-10
अपनी संपत्ति के द्वारा, अपनी उपज की प्रथम उपज के द्वारा यहोवाह का सम्मान करिए; तब आपके भंडार विपुलता से भर जाएंगे, और आपके कुंडों में द्राक्षारस छलकता रहेगा.
Explore सूक्ति संग्रह 3:9-10
4
सूक्ति संग्रह 3:3
प्रेम और ईमानदारी आपसे कभी अलग न हों; इन्हें अपने कण्ठ का हार बना लीजिए, इन्हें अपने हृदय-पटल पर लिख लीजिए.
Explore सूक्ति संग्रह 3:3
5
सूक्ति संग्रह 3:11-12
हे मेरे पुत्र, यहोवाह के अनुशासन का तिरस्कार मत करिए, और न उनकी डांट पर बुरा मानिए, क्योंकि यहोवाह उन व्यक्ति को ही डांटते हैं, जिनसे उन्हें प्रेम होता है, उन्हीं पुत्र के जैसे, जिनसे पिता प्रेम करते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 3:11-12
6
सूक्ति संग्रह 3:1-2
हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को मत भूलिए, मेरे आदेशों को अपने हृदय में रखे रहिए, क्योंकि इनसे आपकी आयु वर्षों वर्ष बढ़ेगी और ये आपको शांति और समृद्धि दिलाएंगे.
Explore सूक्ति संग्रह 3:1-2
7
सूक्ति संग्रह 3:13-15
धन्य हैं वह व्यक्ति, जिन्होंने ज्ञान प्राप्त कर लिया है, और वह, जिन्होंने समझ को अपना लिया है, क्योंकि इससे प्राप्त बुद्धि, चांदी से प्राप्त बुद्धि से सर्वोत्तम होती है और उससे प्राप्त लाभ विशुद्ध स्वर्ण से उत्तम. ज्ञान रत्नों से कहीं अधिक मूल्यवान है; आपकी लालसा की किसी भी वस्तु से उसकी तुलना नहीं की जा सकती.
Explore सूक्ति संग्रह 3:13-15
8
सूक्ति संग्रह 3:27
यदि आप में भला करने की शक्ति है और किसी को इसकी आवश्यकता है, तो भला करने में आनाकानी मत करिये.
Explore सूक्ति संग्रह 3:27
9
सूक्ति संग्रह 3:19
यहोवाह द्वारा ज्ञान में पृथ्वी की नींव रखी गई, बड़ी समझ के साथ उन्होंने आकाशमंडल की स्थापना की है
Explore सूक्ति संग्रह 3:19