वह तुम्हारे सब अपराध क्षमा करते
तथा तुम्हारे सब रोग को चंगा करते हैं.
वही तुम्हारे जीवन को गड्ढे से छुड़ा लेते हैं
तथा तुम्हें करुणा-प्रेम एवं मनोहरता से सुशोभित करते हैं.
वह तुम्हारी अभिलाषाओं को मात्र उत्कृष्ट वस्तुओं से ही तृप्त करते हैं,
जिसके परिणामस्वरूप तुम्हारी जवानी गरुड़-समान नई हो जाती है.