1
स्तोत्र 37:4
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
आपका आनंद यहोवाह में मगन हो, वही आपके मनोरथ पूर्ण करेंगे.
Compare
Explore स्तोत्र 37:4
2
स्तोत्र 37:5
यहोवाह को अपने जीवन की योजनाएं सौंप दीजिए; उन पर भरोसा करिये और वे आपके लिए ये सब करेंगे
Explore स्तोत्र 37:5
3
स्तोत्र 37:7
यहोवाह के सामने चुपचाप रहकर धैर्यपूर्वक उन पर भरोसा करिये; जब दुष्ट पुरुषों की युक्तियां सफल होने लगें अथवा जब वे अपनी बुराई की योजनाओं में सफल होने लगें तो मत कुढ़िए!
Explore स्तोत्र 37:7
4
स्तोत्र 37:3
यहोवाह में भरोसा रखते हुए वही करिये, जो उपयुक्त है; कि आप सुरक्षित होकर स्वदेश में खुशहाल निवास कर सकें.
Explore स्तोत्र 37:3
5
स्तोत्र 37:23-24
जिस पुरुष के कदम यहोवाह द्वारा नियोजित किए जाते हैं, उनके आचरण से यहोवाह प्रसन्न होते हैं; तब यदि वह लड़खड़ा भी जाएं, वह गिरेंगे नहीं, क्योंकि यहोवाह उनका हाथ थामे हुए हैं.
Explore स्तोत्र 37:23-24
6
स्तोत्र 37:6
वे आपकी धार्मिकता को सबेरे के सूर्य के समान तथा आपकी सच्चाई को मध्याह्न के सूर्य समान चमकाएंगे.
Explore स्तोत्र 37:6
7
स्तोत्र 37:8
क्रोध से दूर रहिये, कोप का परित्याग कर दीजिए; कुढ़िए मत! इससे बुराई ही होती है.
Explore स्तोत्र 37:8
8
स्तोत्र 37:25
मैंने युवावस्था देखी और अब मैं प्रौढ़ हूं, किंतु आज तक मैंने न तो धर्मी को शोकित होते देखा है और न उनकी संतानों को भीख मांगते.
Explore स्तोत्र 37:25
9
स्तोत्र 37:1
दुष्टों के कारण मत कुढ़िए, कुकर्मियों से डाह मत करिये
Explore स्तोत्र 37:1