1
स्तोत्र 91:2
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
यहोवाह के विषय में मेरी घोषणा है, “वह मेरे आश्रय, मेरे गढ़ हैं, मेरे शरणस्थान परमेश्वर हैं, जिनमें मेरा भरोसा है.”
Compare
Explore स्तोत्र 91:2
2
स्तोत्र 91:1
वह, जिसका निवास सर्वोच्च परमेश्वर के आश्रय में है, वह सर्वशक्तिमान के छाया कुंज में सुरक्षित निवास करेगा.
Explore स्तोत्र 91:1
3
स्तोत्र 91:15
जब वह मुझे पुकारेगा, तो मैं उसे उत्तर दूंगा; संकट की स्थिति में मैं उसके साथ रहूंगा, उसे छुड़ाकर मैं उसका सम्मान बढ़ाऊंगा.
Explore स्तोत्र 91:15
4
स्तोत्र 91:11
क्योंकि यहोवाह अपने स्वर्गदूतों को तेरी हर एक गतिविधि में तेरी सुरक्षा का आदेश देंगे
Explore स्तोत्र 91:11
5
स्तोत्र 91:4
वह तुझे अपने परों में छिपा लेंगे, उनके पंखों के नीचे तेरा आश्रय होगा; उनकी सच्चाई ढाल और गढ़ हैं.
Explore स्तोत्र 91:4
6
स्तोत्र 91:9-10
हे यहोवाह, आप, जिन्होंने सर्वोच्च स्थान को अपना निवास बनाया है, “आप ही मेरे आश्रय हैं.” कोई भी विपत्ति तुझ पर आने न पाएगी और न कोई विपत्ति ही तेरे मंडप के निकट आएगी.
Explore स्तोत्र 91:9-10
7
स्तोत्र 91:3
वह तुझे सभी फंदे से बचाएंगे, वही घातक महामारी से तेरी रक्षा करेंगे.
Explore स्तोत्र 91:3
8
स्तोत्र 91:7
संभव है कि तेरे निकट हज़ार तथा तेरी दायीं ओर दस हज़ार आ गिरें, किंतु वह विनाश तेरे पास नहीं आएगा.
Explore स्तोत्र 91:7
9
स्तोत्र 91:5-6
तू न तो रात्रि के आतंक से भयभीत होगा, न ही दिन में छोड़े गए बाण से, वैसे ही न उस महामारी से, जो अंधकार में छिपी रहती है, अथवा उस विनाश से, जो दिन-दोपहरी में प्रहार करता है.
Explore स्तोत्र 91:5-6