1
नीतिवचन 11:25
पवित्र बाइबल
उदार जन तो सदा, फूलेगा फलेगा और जो दूसरों की प्यास बुझायेगा उसकी तो प्यास अपने आप ही बुझेगी।
Compare
Explore नीतिवचन 11:25
2
नीतिवचन 11:24
जो उदार मुक्त भाव से दान देता है, उसका लाभ तो सतत बढ़ता ही जाता है, किन्तु जो अनुचित रूप से सहेज रखते, उनका तो अंत बस दरिद्रता होता।
Explore नीतिवचन 11:24
3
नीतिवचन 11:2
अभिमान के संग ही अपमान आता है, किन्तु नम्रता के साथ विवेक आता है।
Explore नीतिवचन 11:2
4
नीतिवचन 11:14
जहाँ मार्ग दर्शन नहीं वहाँ राष्ट्र पतित होता, किन्तु बहुत सलाहकार विजय को सुनिश्चित करते हैं।
Explore नीतिवचन 11:14
5
नीतिवचन 11:30
धर्मी का कर्म—फल “जीवन का वृक्ष” है, और जो जन मनों को जीत लेता है, वही बुद्धिमान है।
Explore नीतिवचन 11:30
6
नीतिवचन 11:13
जो चतुरायी करता फिरता है, वह भेद प्रकट करता है, किन्तु विश्वासी जन भेद को छिपाता है।
Explore नीतिवचन 11:13
7
नीतिवचन 11:17
दयालु मनुष्य स्वयं अपना भला करता है, जबकि दयाहीन स्वयं पर विपत्ति लाता है।
Explore नीतिवचन 11:17
8
नीतिवचन 11:28
जो कोई निज धन का भरोसा करता है, झड़ जायेगा वह निर्जीव सूखे पत्ते सा; किन्तु धर्मी जन नयी हरी कोपल सा हरा—भरा ही रहेगा।
Explore नीतिवचन 11:28
9
नीतिवचन 11:4
कोप के दिन धन व्यर्थ रहता, काम नहीं आता है; किन्तु तब नेकी लोगों को मृत्यु से बचाती है।
Explore नीतिवचन 11:4
10
नीतिवचन 11:3
नेकों की नेकी उनकी अगुवाई करती है, किन्तु दुष्टों को दुष्टता ही ले डूबेगी।
Explore नीतिवचन 11:3
11
नीतिवचन 11:22
जो भले बुरे में भेद नहीं करती, उस स्त्री की सुन्दरता ऐसी है जैसे किसी सुअर की थुथनी में सोने की नथ।
Explore नीतिवचन 11:22
12
नीतिवचन 11:1
यहोवा छल के तराजू से घृणा करता है, किन्तु उसका आनन्द सही नाप—तौल है।
Explore नीतिवचन 11:1
Home
Bible
Plans
Videos