YouVersion Logo
Search Icon

एस्तेर 10

10
मोर्दकै का माहात्म्य
1राजा क्षयर्ष ने देश और समुद्र के टापुओं पर कर लगाया। 2उसके माहात्म्य और पराक्रम के कामों, और मोर्दकै की उस बड़ाई का पूरा ब्योरा, जो राजा ने उसकी की थी, क्या वह मादै और फारस के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है? 3यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के बाद था#10:3 यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के बाद था: राजा के बाद दूसरा स्थान मोर्दकै का था और वह क्षयर्ष के अन्त समय तक उसका वांछित सेवक था।, और यहूदियों की दृष्टि में बड़ा था, और उसके सब भाई उससे प्रसन्न थे, क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई की खोज में रहा करता था और अपने सब लोगों से शान्ति की बातें कहा करता था।

Highlight

Share

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in