YouVersion Logo
Search Icon

उत्पत्ति 36

36
एसाव का परिवार
1एसाव ने कनान देश की पुत्रियों से विवाह किया। यह एसाव के परिवार की एक सूची है। (जो एदोम भी कहा जाता है।) 2एसाव की पत्नियाँ थी: आदा, हित्ती एलीन की पुत्री। ओहोलीबामा हिव्वी सिबोन की नतिन और अना की पुत्री। 3बासमत इश्माएल की पुत्री और नबायोत की बहन। 4आदा ने एसाव को एक पुत्र एलीपज दिया। बासमत को रुएल नाम का पुत्र हुआ। 5ओहोलीबामा ने एसाव को तीन पुत्र दिए यूश, यालाम और कोरह ये एसाव के पुत्र थे। ये कनान प्रदेश में पैदा हुए थे।
6-8याकूब और एसाव के परिवार अब बहुत बढ़ गये और कनान में इस बड़े परिवार का खान—पान जुटा पाना कठिन हो गया। इसलिए एसाव ने कनान छोड़ दिया और अपने भाई याकूब से दूर दूसरे प्रदेश में चला गया। एसाव अपनी सभी चीज़ों को अपने साथ लाया। कनान में रहते हुए उसने ये चीज़ें प्राप्त की थीं। इसलिए एसाव अपने साथ अपनी पत्नियों, पुत्रों, पुत्रियों सभी सेवकों, पशु और अन्य जानवरों को लाया। एसाव और याकूब के परिवार इतने बड़े हो रहे थे कि उनका एक स्थान पर रहना कठिन था। वह भूमि दोनों परिवारों के पोषण के लिए काफी बड़ी नहीं थी। उनके पास अत्याधिक पशु थे। एसाव पहाड़ी प्रदेश सेईर की ओर बढ़ा। (एसाव का नाम एदोम भी है।)
9एसाव एदोम के लोगों का आदि पिता है। सेईर एदोम के पहाड़ी प्रदेश में रहने वाले एसाव के परिवार के ये नाम हैं।
10एसाव के पुत्र थे, एलीपज, आदा और एसाव का पुत्र। रुएल बासमत और एसाव का पुत्र।
11एलीपज के पाँच पुत्र थे: तेमान, ओमार, सपो, गाताम, कनज।
12एलीपज की एक तिम्ना नामक दासी भी थी। तिम्ना और एलीपज ने अमालेक को जन्म दिया।
13रुएल के चार पुत्र थे: नहत, जेरह, शम्मा मिज्जा।
वे एसाव की पत्नी बासमत से उसके पौत्र हैं।
14एसाव की तीसरी पत्नी अना की पुत्री ओहोलीबामा थी। (अना सिबोन का पुत्र था।) एसाव और ओहोलीबामा के पुत्र थे: यूश, यालाम, कोरह।
15एसाव से चलने वाले वंश ये ही हैं।
एसाव का पहला पुत्र एलीपज था। एलीपज से आए: तेमान, ओमार, सपो, कनज, 16कोरह, गाताम, अमालेक।
ये सभी परिवार एसाव की पत्नी आदा से आए।
17एसाव का पुत्र रुएल इन परिवारों का आदि पिता था: नहत, जेरह, शम्मा, मिज्जा।
ये सभी परिवार एसाव की पत्नी बासमत से आए।
18अना की पुत्री एसाव की पत्नी ओहोलीबामा ने यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया। ये तीनों अपने—अपने परिवारों के पिता थे।
19ये सभी परिवार एसाव से चले।
20एसाव के पहले एदोम में सेईर नामक एक होरी व्यक्ति रहता था। सेईर के पुत्र ये हैं:
लोतान, शोबाल, शिबोन, अना 21दीशोन, एसेर, दिशान। ये पुत्र अपने परिवारों के मुखिया थे।
22लोतान, होरी, हेमाम का पिता था। (तिम्ना लोतान की बहन थी।)
23शोबल, आल्वान, मानहत एबल शपो, ओनाम का पिता था।
24शिबोन के दो पुत्र थे: अथ्या, अना, (अना वह व्यक्ति है जिसने अपने पिता के गधों की देखभाल करते समय पहाड़ों में गर्म पानी का सोता ढूँढा।)
25अना, दीशोन और ओहोलीबामा का पिता था।
26दीशोन के चार पुत्र थे: हेमदान, एश्वान, यित्रान, करान।
27एसेर के तीन पुत्र थे: बिल्हान, जावान, अकान।
28दीशान के दो पुत्र थे: ऊस और अरान।
29ये होरी परिवारों के मुखियाओं के नाम हैं। लोतान, शोबाल, शिबोन, अना। 30दिशोन, एसेर, दीशोन। ये व्यक्ति उन परिवारों के मुखिया थे जो सेईर (एदोम) प्रदेश में रहते थे।
31उस समय एदोम में कई राजा थे। इस्राएल में राजाओं के होने के बहुत पहले ही एदोम में राजा थे।
32बोर का पुत्र बेला एदोम में शासन करने वाला राजा था। वह दिन्हावा नगर पर शासन करता था।
33जब बेला मरा तो योबाब राजा हुआ। योबाब बोस्रा से जेरह का पुत्र था।
34जब योबाब मरा, हूशाम ने शासन किया। हूशाम तेमानी लोगों के देश का था।
35जब हूशाम मरा, हदद ने उस क्षेत्र पर शासन किया। हदद बदद का पुत्र था। (हदद वह व्यक्ति था जिसने मिद्यानी लोगों को मोआब देश में हराया था।) हदद अबीत नगर का था।
36जब हदद मरा, सम्ला ने उस प्रदेश पर शासन किया। सम्ला मस्रेका था।
37जब सम्ला मरा, शाऊल ने उस क्षेत्र पर शासन किया। शाऊल फरात नदी के किनारे रहोबोत का था।
38जब शाऊल मरा, बाल्हानान ने उस देश पर शासन किया। बाल्हानान अकबोर का पुत्र था।
39जब बाल्हानान मरा, हदर ने उस देश पर शासन किया। हदर पाऊ नगर का था। मत्रेद की पुत्री हदर की पत्नी का नाम महेतबेल था। (मत्रेद का पिता मेजाहब था।)
40-43एदोमी परिवारों:
तिम्ना, अल्बा, यतेत, ओहोलीबामा, एला, पीपोन, कनज, तेमान, मिबसार, मग्दीएल और ईराम आदि का पिता एसाब था। हर एक परिवार एक ऐसे प्रदेश में रहता था जिसका नाम वही था जो उनका पारिवारिक नाम था।

Highlight

Share

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in