YouVersion Logo
Search Icon

यहोशू 12

12
इस्राएल के द्वारा राजा हराये गये
1इस्राएल के लोगों ने यरदन नदी के पूर्व की भूमि पर अधिकार कर लिया। उनके अधिकार में अब अर्नोन की संकरी घाटी से हेर्मोन पर्वत तक की भूमि और यरदन घाटी के पूर्व का सारा प्रदेश था। इस देश को लेने के लिये इस्राएल के लोगों ने जिन राजाओं को हराया उनकी सूची यह है:
2हेशबोन नगर में रहने वाला एमोरी लोगों का राजा सीहोन। वह अर्नोन की संकरी घाटी पर अरोएर से लेकर यब्बोक नदी तक के प्रदेश पर शासन करता था। उसका प्रदेश उस दर्रे के मध्य से आरम्भ होता था। अम्मोनी लोगों के साथ यह उनकी सीमा थी। सीहोन गिलाद के आधे प्रदेश पर शासन करता था। 3वह गिलगाल से मृत सागर (खारा सागर) तक यरदन के पूर्व के प्रदेश पर भी शासन करता था और बेत्यशीमोत से दक्षिण पिसगा की पहाड़ियों तक शासन करता था।
4बाशान का राजा ओग रपाई लोगों में से था। ओग अशतारोत और एद्रेई में शासन कर रहा था। 5ओग हेर्मोन पर्वत, सलका नगर और बाशान के सारे क्षेत्र पर शासन करता था। उसके प्रदेश की सीमा वहाँ तक जाती थी जहाँ गशूर और माका लोग रहते थे। ओग गिलाद के आधे भाग पर भी शासन करता था। इस प्रदेश की सीमा का अन्त हेशबोन के राजा सीहोन के प्रदेश पर होता था।
6यहोवा के सेवक मूसा और इस्राएल के लोगों ने इन सभी राजाओं को हराया और मूसा ने उस प्रदेश को रूबेन के परिवार समूह, गाद के परिवार समूह और मनश्शे के परिवार समूह के आधे लोगों को दिया। मूसा ने यह प्रदेश उनको अपने अधिकार में रखने को दिया।
7इस्राएल के लोगों ने उस प्रदेश के राजाओं को भी हराया, जो यरदन नदी के पश्चिम में था। यहोशू लोगों को इस प्रदेश में ले गया। यहोशू ने लोगों को यह प्रदेश दिया और इसे बारह परिवार समूहों में बाँटा। यह वह देश था जिसे उन्हें देने के लिये यहोवा ने वचन दिया था। यह प्रदेश लबानोन की घाटी में बालगात और सेईर के निकट हालाक पर्वत के बीच था। 8इसमें पहाड़ी प्रदेश, पश्चिम का तराई प्रदेश, यरदन घाटी, पूर्वी पर्वत, मरुभूमि और नेगेव सम्मिलित थे। यह वह प्रदेश था जिसमें हित्ती, एमोरी, परिज्जी, हिव्वी और यबूसी लोग रहते थे। जिन लोगों को इस्राएल के लोगों ने हराया उनकी यह सूची है:
9यरीहो का राजा
ऐ का राजा बेतेल के निकट
10यरूशलेम का राजा
हेब्रोन का राजा
11यर्मूत का राजा
लाकीश करा राजा
12एग्लोन का राजा
गेजेर का राजा
13दबीर का राजा
गेदेर का राजा
14होर्मा का राजा
अराद का राजा
15लिब्ना का राजा
अदुल्लाम का राजा
16मक्केदा का राजा
बेतेल का राजा
17तप्पूह का राजा
हेपेर का राजा
18अपेक का राजा
लश्शारोन का राजा
19मादोन का राजा
हासोर का राजा
20शिम्रोन मरोन का राजा
अक्षाप का राजा (एक राजा)
21तानाक का राजा
मगिद्दो का राजा
22केदेश का राजा
कर्मेल में योकनाम का राजा
23दोर के पर्वतों में दोर का राजा
गिलगाल में गोयीम का राजा
24तिर्सा का राजा
सब मिलाकर इकत्तीस राजा थे।

Currently Selected:

यहोशू 12: HERV

Highlight

Share

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in