1
मत्तियाह 10:16
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
“याद रखिये कि मैं आप लोगों को इस प्रकार भेज रहा हूं मानो भेड़ियों के समूह में भेड़. इसलिये ज़रूरी है कि आप लोग सांप जैसे चालाक तथा कबूतर जैसे भोले रहिएगा.
तुलना
खोजें मत्तियाह 10:16
2
मत्तियाह 10:39
वह, जो यह समझते हैं कि उन्होंने जीवन पा लिया है, वह उसे खो देंगे तथा वह, जिन्होंने मेरे लिए अपना जीवन खो दिया है, उसे सुरक्षित पाएंगे.
खोजें मत्तियाह 10:39
3
मत्तियाह 10:28
उनसे भयभीत मत होइए, जो शरीर को तो नाश कर सकते हैं किंतु आत्मा को नाश करने में असमर्थ हैं. सही तो यह है कि भयभीत उनसे होइए, जो आत्मा और शरीर दोनों को नर्क में नाश करने में समर्थ हैं.
खोजें मत्तियाह 10:28
4
मत्तियाह 10:38
वह, जो अपना क्रूस स्वयं उठाए हुए मेरा अनुसरण नहीं करते, मेरे योग्य नहीं.
खोजें मत्तियाह 10:38
5
मत्तियाह 10:32-33
“जो कोई व्यक्ति मुझे मनुष्यों के सामने स्वीकार करते हैं, मैं भी उन्हें अपने स्वर्गीय पिता के सामने स्वीकार करूंगा किंतु जो कोई मुझे मनुष्यों के सामने अस्वीकार करते हैं, उन्हें मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के सामने अस्वीकार करूंगा.
खोजें मत्तियाह 10:32-33
6
मत्तियाह 10:8
रोगियों को स्वस्थ करिये, मरे हुओं को जिलाइए, कोढ़ के रोगियों को शुद्ध करिये, तथा दुष्टात्मा को निकालते जाइए. आप लोगों ने बिना दाम के प्राप्त किया है, बिना दाम लिए देते जाइए.
खोजें मत्तियाह 10:8
7
मत्तियाह 10:31
इसलिये भयभीत मत होइए. आप लोगों का दाम अनेक गौरैयों से कहीं अधिक है.
खोजें मत्तियाह 10:31
8
मत्तियाह 10:34
“यह मत समझिए कि मैं पृथ्वी पर मेल-मिलाप के लिए आया हूं. मैं मेल-मिलाप के लिए नहीं, बंटवारे के लिए आया हूं.
खोजें मत्तियाह 10:34