1
मत्तियाह 26:41
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
सजग रहिये, प्रार्थना करते रहिये, ऐसा न हो कि आप परीक्षा में पड़ जाएं. हां, निःसंदेह आत्मा तो तैयार है किंतु शरीर दुर्बल.”
तुलना
खोजें मत्तियाह 26:41
2
मत्तियाह 26:38
उन्होंने शिष्यों से कहा, “मेरे प्राण इतने अधिक उदास हैं, मानो मेरी मृत्यु हो रही हो. मेरे साथ आप लोग भी जागते रहिये.”
खोजें मत्तियाह 26:38
3
मत्तियाह 26:39
तब येशु उनसे थोड़ी ही दूर जा मुख के बल गिरकर प्रार्थना करने लगे. उन्होंने परमेश्वर से निवेदन किया, “मेरे पिता, यदि संभव हो तो यह प्याला मुझसे टल जाए; फिर भी मेरी नहीं परंतु आपकी इच्छा के अनुरूप हो.”
खोजें मत्तियाह 26:39
4
मत्तियाह 26:28
यह वाचा का मेरा लहू है जो अनेकों की पाप क्षमा के लिए उंडेला जा रहा है.
खोजें मत्तियाह 26:28
5
मत्तियाह 26:26
जब वे भोजन के लिए बैठे, येशु ने रोटी ली, उसके लिए आशीष विनती की, उसे तोड़ी और शिष्यों को देते हुए कहा, “यह लीजिए, खाइए; यह मेरा शरीर है.”
खोजें मत्तियाह 26:26
6
मत्तियाह 26:27
तब येशु ने प्याला लिया, उसके लिए धन्यवाद दिया तथा शिष्यों को देते हुए कहा, “आप सब इसमें से पीजिये.
खोजें मत्तियाह 26:27
7
मत्तियाह 26:40
जब वह अपने शिष्यों के पास लौटे तो उन्हें सोया हुआ देख उन्होंने पेतरॉस से कहा, “अच्छा, आप लोग मेरे साथ एक घंटा भी सजग न रह सके!
खोजें मत्तियाह 26:40
8
मत्तियाह 26:29
मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं दाख का रस उस दिन तक नहीं पिऊंगा जब तक मैं अपने पिता के राज्य में आप लोगों के साथ दाखरस दोबारा नहीं पिऊं.”
खोजें मत्तियाह 26:29
9
मत्तियाह 26:75
पेतरॉस को येशु की वह कही हुई बात याद आई, “इसके पहले कि मुर्ग बांग दे आप मुझे तीन बार नकार चुके होंगे.” पेतरॉस बाहर गए और फूट-फूटकर रोने लगे.
खोजें मत्तियाह 26:75
10
मत्तियाह 26:46
उठिए! यहां से चलें. देखिये, जो मुझे पकड़वाने पर हैं, वह आ गए!”
खोजें मत्तियाह 26:46
11
मत्तियाह 26:52
येशु ने उन शिष्य से कहा, “अपनी तलवार को म्यान में रखिये! जो तलवार उठाते हैं, वे तलवार से ही नाश किए जाएंगे.
खोजें मत्तियाह 26:52