1
सूक्ति संग्रह 28:13
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
जो अपने अपराध को छिपाए रखते हैं, वह समृद्ध नहीं हो पाते, किंतु वह, जो अपराध स्वीकार कर उनका परित्याग कर देते हैं, उन पर कृपा की जाएगी.
तुलना
खोजें सूक्ति संग्रह 28:13
2
सूक्ति संग्रह 28:26
मूर्ख होते हैं वह व्यक्ति, जो मात्र अपनी ही बुद्धि पर भरोसा रखते हैं, किंतु सुरक्षित वह बने रहते हैं, जो अपने निर्णय विद्वत्ता में लेते हैं.
खोजें सूक्ति संग्रह 28:26
3
सूक्ति संग्रह 28:1
जब कोई पीछा नहीं भी कर रहे होते, तब भी दुर्जन व्यक्ति भागते रहते हैं, किंतु धर्मी वैसे ही निडर होते हैं, जैसे सिंह.
खोजें सूक्ति संग्रह 28:1
4
सूक्ति संग्रह 28:14
धन्य होते हैं वह व्यक्ति जिनके हृदय में यहोवाह के प्रति श्रद्धा सर्वदा रहती है, किंतु जो अपने हृदय को कठोर बनाए रखते हैं, वह विपदा में जा पड़ते हैं.
खोजें सूक्ति संग्रह 28:14
5
सूक्ति संग्रह 28:27
जो व्यक्ति निर्धनों को उदारतापूर्वक दान देते हैं, उन्हें अभाव कभी नहीं होता, किंतु वह व्यक्ति, जो दान करने से कतराते हैं अनेक ओर से शापित हो जाते हैं.
खोजें सूक्ति संग्रह 28:27
6
सूक्ति संग्रह 28:23
अंततः कृपापात्र वही व्यक्ति बन जाएंगे, जो किन्हीं व्यक्ति को किसी भूल के लिए डांटते हैं, वह व्यक्ति नहीं, जो चापलूसी करते रहते हैं.
खोजें सूक्ति संग्रह 28:23