यहोशू 12

12
इस्राएल द्वारा पराजित राजा
1ये हैं वे राजा जो यरदन के पूर्व अराबाह में थे, जिनको इस्राएलियों ने मारकर उनकी भूमि ली, इन राज्यों की सीमा आरनोन घाटी से लेकर हेरमोन पर्वत तक तथा पूरे यरदन घाटी तक थी:
2सीहोन अमोरियों के राजा थे, जिनका मुख्यालय हेशबोन में था.
उनका शासन आरनोन घाटी से लेकर अम्मोनियों के देश के यब्बोक नदी तक फैला था. इसमें घाटी के बीच से गिलआद का आधा भाग शामिल था.
3उनका शासन पूर्व अराबाह प्रदेश जो किन्‍नेरेथ झील#12:3 किन्‍नेरेथ झील अर्थात्, गलील झील से अराबाह सागर (लवण-सागर)#12:3 अराबाह सागर (लवण-सागर) अर्थात्, मृत सागर तक, और पूर्व में बेथ-यशिमोथ तक तथा, दक्षिण में पिसगाह की ढलानों की तराई तक फैला था.
4ओग बाशान के राजा जो रेफाइम में बचे हुए लोगों में से एक थे, वह अश्तारोथ तथा एद्रेइ से शासन करते थे.
5उनके शासन का क्षेत्र हेरमोन पर्वत, सलेकाह, गेशूरियों तथा माकाहथियों की सीमा तक पूरा बाशान तथा गिलआद का आधा क्षेत्र था, जो हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक फैला था.
6मोशेह, यहोवाह के सेवक तथा इस्राएल वंश ने उन्हें हरा दिया तथा यहोवाह के सेवक, मोशेह ने ये क्षेत्र रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को निज भाग में दे दिया.
7यरदन के पश्‍चिम में जो ज़मीन है, वो लबानोन घाटी में, बाल-गाद से लेकर सेईर में हालाक पर्वत तक के देश हैं, जिनके राजाओं को यहोशू एवं इस्राएलियों ने मार दिया था, और यहोशू ने उस भाग को इस्राएली गोत्रों में मीरास में बाट दिया. 8इस भाग में पर्वतीय क्षेत्र, तराइयां, अराबाह, ढलानें, निर्जन प्रदेश तथा नेगेव और इस क्षेत्र के मूल निवासी हित्ती, अमोरी, कनानी, परिज्ज़ी, हिव्वी तथा यबूसी शामिल हैं:
मारे गये राजा ये थे:
9येरीख़ो के राजा एक
बेथेल के निकटवर्ती अय के राजा एक
10येरूशलेम के राजा एक
हेब्रोन के राजा एक
11यरमूथ के राजा एक
लाकीश के राजा एक
12एगलोन के राजा एक
गेज़ेर के राजा एक
13दबीर के राजा एक
गेदेर के राजा एक
14होरमाह के राजा एक
अराद के राजा एक
15लिबनाह के राजा एक
अदुल्लाम के राजा एक
16मक्‍केदा के राजा एक
बेथेल के राजा एक
17तप्पूआह के राजा एक
हेफेर के राजा एक
18अफेक के राजा एक
शारोन#12:18 शारोन या लशारोन के राजा एक
19मादोन के राजा एक
हाज़ोर के राजा एक
20शिमरोन-मरोन के राजा एक
अकशाफ के राजा एक
21तानख के राजा एक
मगिद्दो के राजा एक
22केदेश के राजा एक
कर्मेल के योकनआम के राजा एक
23नाफ़ात-दोर में दोर के राजा एक
गिलगाल में गोयिम के राजा एक
24तथा तिरज़ाह के राजा एक
ये पूरे एकतीस राजा थे.

वर्तमान में चयनित:

यहोशू 12: HCV

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in