बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

मत्तियाह 12:1-7

मत्तियाह 12:1-7 HCV

शब्बाथ पर येशु और उनके शिष्य अन्‍न के खेतों में से होकर जा रहे थे. उनके शिष्यों को भूख लग गई और वे बालें तोड़कर खाने लगे. यह देख फ़रीसियों ने आपत्ति उठाई, “देखिये, आपके शिष्य वह कर रहे हैं जो शब्बाथ संबंधित व्यवस्था के अनुसार गलत है.” इस पर येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “क्या आप लोगों ने उस घटना के विषय में नहीं पढ़ा जिसमें भूख लगने पर दाविद और उनके साथियों ने क्या किया था? कैसे उन्होंने परमेश्वर के भवन में प्रवेश किया और दाविद और उनके साथियों ने भेंट की वह रोटी खाई, जिसे पुरोहितों के अलावा किसी का भी खाना व्यवस्था के अनुसार न था? या क्या आप लोगों ने व्यवस्था में यह नहीं पढ़ा कि मंदिर में सेवारत पुरोहित शब्बाथ की व्यवस्था का उल्लंघन करके शब्बाथ को अशुद्ध करने पर भी निर्दोष ही रहते हैं? किंतु मैं आप लोगों को बता रहा हूं कि यहां वह हैं, जो मंदिर से भी बढ़कर हैं. वस्तुतः यदि आप लोग इस बात का अर्थ समझे होते: ‘मैं बलि की नहीं परंतु दया की कामना करता हूं,’ तो आप लोग इन निर्दोषों पर आरोप न लगाते.

मत्तियाह 12:1-7 के लिए वीडियो