बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

मत्तियाह 2:1-11

मत्तियाह 2:1-11 HCV

जब राजा हेरोदेस के शासनकाल में यहूदिया प्रदेश के बेथलेहेम नगर में येशु मसीह का जन्म हुआ, तब पूर्ववर्ती देशों से कुछ ज्योतिष येरूशलेम नगर आए और पूछताछ करने लगे, “कहां हैं वह—यहूदियों के राजा, जिन्होंने जन्म लिया है? पूर्ववर्ती देशों में हमने उनका तारा देखा है और हम उनकी आराधना करने के लिए यहां आए हैं.” यह सुन राजा हेरोदेस व्याकुल हो उठे और उनके साथ सभी येरूशलेम निवासी भी. राजा हेरोदेस ने प्रधान पुरोहितों और यहूदी व्यवस्था-विधान के शिक्षकों को इकट्ठा कर उनसे पूछताछ की कि वह कौन सा स्थान है जहां मसीह के जन्म लेने का संकेत है? उन्होंने उत्तर दिया, “यहूदिया प्रदेश के बेथलेहेम नगर में, क्योंकि भविष्यवक्ता का लेख है: “ ‘और तुम, यहूदाह प्रदेश के बेथलेहेम नगर, यहूदिया प्रदेश के नायकों के मध्य किसी भी रीति से छोटे नहीं हो क्योंकि तुम में से ही एक राजा का आगमन होगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल के चरवाहे होंगे.’” इसलिये हेरोदेस ने ज्योतिषियों को अलग ले जाकर उनसे उस तारे के उदय होने का ठीक-ठीक समय मालूम किया और उन्हें बेथलेहेम नगर भेजते हुए कहा, “आप लोग जाकर सावधानीपूर्वक उन बालक की खोज कीजिए और जब वह आपको मिल जाएं तो मुझे इसकी सूचना दीजिए कि मैं भी उन बालक की वंदना करने जा सकूं.” राजा की आज्ञा सुन उन्होंने अपनी यात्रा दोबारा प्रारंभ की. उन्हें वही तारा दिखाई दिया, जो उन्होंने पूर्ववर्ती देशों में देखा था. वे उनके दर्शन में आगे बढ़ते चले गए जब तक वह तारा उन बालक के घर पर जाकर ठहर न गया. उन बालक को देखकर वे बड़े आनंद से भर गए. घर में प्रवेश करने पर उन्होंने उन बालक को उनकी माता मरियम के साथ देखा और झुककर उन बालक की आराधना की और फिर उन्होंने अपने बक्से खोले और सोना, लोबान और गन्धरस जैसी कीमती उपहार उन बालक को भेंट चढ़ाई.

मत्तियाह 2:1-11 के लिए वीडियो

निःशुल्क पठन योजनाएँ और भक्तिपूर्ण पठन योजनाएँ जो मत्तियाह 2:1-11 से संबंधित हैं