बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

मत्तियाह 3:1-9

मत्तियाह 3:1-9 HCV

कालांतर में यहूदिया प्रदेश की बंजर भूमि में बापतिस्मा देने वाले योहन आकर यह प्रचार करने लगे, “मन फिराइए क्योंकि स्वर्ग-राज्य पास आ गया है.” यह वही हैं जिनके विषय में भविष्यवक्ता यशायाह ने अपने अभिलेख में इस प्रकार संकेत दिया है: “वह आवाज़, जो बंजर भूमि में पुकार-पुकारकर कह रही है, ‘प्रभु का रास्ता तैयार करिए, उनका मार्ग सीधा बनाइए.’ ” बापतिस्मा देने वाले योहन का परिधान ऊंट के रोम से निर्मित वस्त्र और उनकी कमर के चारों तरफ़ चमड़े का कमरबंध था, और उनका भोजन था टिड्डियां तथा जंगलीमधु. येरूशलेम नगर, सारे यहूदिया प्रदेश और यरदन नदी के नज़दीकी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उनके पास आने लगे. पापों को मानने के बाद योहन उन्हें यरदन नदी में बापतिस्मा दिया करते थे. जब योहन ने देखा कि अनेक फ़रीसी और सदूकी बापतिस्मा लेने आ रहे हैं, तो उन्होंने उनकी उलाहना करते हुए कहा, “विषैले सांपों की संतान! समीप आ रहे क्रोध से भागने की चेतावनी आप लोगों को किनने दे दी? सच्चे मन फिराने का प्रमाण दीजिए और ऐसा मत सोचिए कि आप कह सकते हैं, ‘हम तो अब्राहाम की संतान हैं!’ क्योंकि मैं आप लोगों को बताता हूं कि परमेश्वर में इन पत्थरों तक से अब्राहाम के लिए संतान पैदा करने की सामर्थ्य है.

मत्तियाह 3:1-9 के लिए वीडियो