2 तिमोथी 2:2 - सभी संस्करणों की तुलना करें
2 तिमोथी 2:2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्हें अनेक सािक्षयों के सामने मुझ से जो शिक्षा मिली, उसे तुम ऐसे विश्वस्त व्यक्तियों को सौंप दो, जो स्वयं दूसरों को शिक्षा देने योग्य हों।
2 तिमोथी 2:2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो बातें तू ने बहुत से गवाहों के सामने मुझ से सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो दूसरों को भी सिखाने के योग्य हों।
2 तिमोथी 2:2 HHBD (Hindi Holy Bible)
और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के साम्हने मुझ से सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।
2 तिमोथी 2:2 HERV (पवित्र बाइबल)
बहुत से लोगों की साक्षी में मुझसे तूने जो कुछ सुना है, उसे उन विश्वास करने योग्य व्यक्तियों को सौंप दे जो दूसरों को भी शिक्षा देने में समर्थ हों।
2 तिमोथी 2:2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो बातें तूने बहुत गवाहों के सामने मुझसे सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।
2 तिमोथी 2:2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
उन शिक्षाओं को, जो आपने अनेक गवाहों की उपस्थिति में मुझसे प्राप्त की हैं, ऐसे विश्वासयोग्य व्यक्तियों को सौंप दीजिए, जिनमें दूसरों को भी शिक्षा देने की क्षमता है.