बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

दानिएल 5:16 - सभी संस्करणों की तुलना करें

दानिएल 5:16 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

मैंने सुना है कि तुम न केवल सपनों के अर्थ बता सकते हो बल्‍कि समस्‍याओं को सुलझा भी सकते हो। यदि तुम दीवार के इस लेख को पढ़ लोगे और इसका अर्थ मुझे बताओगे तो मैं तुमको राजसी वस्‍त्र से विभूषित करूंगा, तुम्‍हारे गले में सोने की माला डालूंगा और तुमको अपने राज्‍य का तीसरा प्रमुख शासक बना दूंगा।’

दानिएल 5:16 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

परन्तु मैं ने तेरे विषय में सुना है कि दानिय्येल भेद खोल सकता और सन्देह दूर कर सकता है। इसलिये अब यदि तू उस लिखे हुए को पढ़ सके और उसका अर्थ भी मुझे समझा सके, तो तुझे बैंजनी रंग का वस्त्र, और तेरे गले में सोने की कण्ठमाला पहिनाई जाएगी, और राज्य में तीसरा तू ही प्रभुता करेगा।”

दानिएल 5:16 HHBD (Hindi Holy Bible)

परन्तु मैं ने तेरे विषय में सुना है कि दानिय्येल भेद खोल सकता और सन्देह दूर कर सकता है। इसलिये अब यदि तू उस लिखे हुए को पढ़ सके और उसका अर्थ भी मुझे समझा सके, तो तुझे बैंजनी रंग का वस्त्र, और तेरे गले में सोने की कण्ठमाला पहिनाई जाएगी, और राज्य में तीसरा तू ही प्रभुता करेगा॥

दानिएल 5:16 HERV (पवित्र बाइबल)

मैंने तेरे बारे में सुना है कि तू बातों के अर्थ की व्याख्या कर सकता है और तू अत्यंत कठिन समस्याओं के उत्तर भी ढ़ँूढ सकता है। यदि दीवार की इस लिखावट को तू पढ़ दे और इसका अर्थ तू मुझे समझा दे तो मैं तुझे यहे वस्तुएँ दूँगा। मैं तुझे बैंगनी रंग की पोशाक प्रदान करूँगा, तेरे गले में सोने का हार पहनाऊँगा। फिर तो तू इस राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शासक बन जायेगा।”

दानिएल 5:16 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

परन्तु मैंने तेरे विषय में सुना है कि दानिय्येल भेद खोल सकता और सन्देह दूर कर सकता है। इसलिए अब यदि तू उस लिखे हुए को पढ़ सके और उसका अर्थ भी मुझे समझा सके, तो तुझे बैंगनी रंग का वस्त्र, और तेरे गले में सोने की कण्ठमाला पहनाई जाएगी, और राज्य में तीसरा तू ही प्रभुता करेगा।”

दानिएल 5:16 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

मैंने सुना है कि आप में अर्थ बताने और कठिन समस्याओं का हल निकालने की योग्यता है. यदि आप इस लेख को पढ़कर इसका अर्थ मुझे बता सकें, तो आपको राजसी कपड़े पहनाए जाएंगे और आपके गले में सोने की माला पहनाई जाएगी, और आपको तीसरा उच्च पदस्थ शासक बनाया जाएगा.”