निर्गमन 37:1-2
निर्गमन 37:1-2 पवित्र बाइबल (HERV)
बसलेल ने बबूल की लकड़ी का पवित्र सन्दूक बनाया। सन्दूक पैतालिस इंच लम्बा, सत्ताईस इंच चौड़ा और सत्ताईस इंच ऊँचा था। उसने सन्दूक के भीतरी और बाहरी भाग को शुद्ध सोने से मढ़ दिया। तब उसने सोने की पट्टी सन्दूक के चारों ओर लगाई।
निर्गमन 37:1-2 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
बसलएल ने बबूल की लकड़ी की मंजूषा बनाई। उसकी लम्बाई एक मीटर साढ़े बारह सेंटीमीटर, चौड़ाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर और ऊंचाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर थी। उसने उसे बाहर-भीतर शुद्ध सोने से मढ़ा, और उसके चारों ओर सोने की भित्ति बनाई।
निर्गमन 37:1-2 Hindi Holy Bible (HHBD)
फिर बसलेल ने बबूल की लकड़ी का सन्दूक बनाया; उसकी लम्बाई अढ़ाई हाथ, चौड़ाई डेढ़ हाथ, और ऊंचाई डेढ़ हाथ की थी। और उसने उसको भीतर बाहर चोखे सोने से मढ़ा, और उसके चारों ओर सोने की बाड़ बनाई।
निर्गमन 37:1-2 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
फिर बसलेल ने बबूल की लकड़ी का सन्दूक बनाया; उसकी लम्बाई ढाई हाथ, चौड़ाई डेढ़ हाथ, और ऊँचाई डेढ़ हाथ की थी। उसने उसको भीतर बाहर चोखे सोने से मढ़ा, और उसके चारों ओर सोने की बाड़ बनाई।