बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

यशायाह 40:1-5 - सभी संस्करणों की तुलना करें

यशायाह 40:1-5 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

तुम्‍हारा परमेश्‍वर यह कहता है : “मेरे निज लोग इस्राएल को शान्‍ति दो, शान्‍ति! यरूशलेम के हृदय से बात करो, उसको बताओ कि उसके निष्‍कासन के दिन पूरे हो गए; उसके अधर्म का मूल्‍य चुका दिया गया; उसे मुझ-प्रभु के हाथ से अपने पापों का दुगना दण्‍ड प्राप्‍त हो चुका है।” सुनो, कोई पुकार रहा है: “निर्जन प्रदेश में प्रभु का मार्ग सुधारो। हमारे परमेश्‍वर के लिए मरुस्‍थल में राजपथ सीधा करो। हर एक घाटी को भर दो, प्रत्‍येक पहाड़ और पहाड़ी को गिरा दो, ऊंची-नीची जमीन को समतल कर दो, ऊबड़-खाबड़ मैदान को सपाट बना दो। तब प्रभु की महिमा प्रकट होगी, और समस्‍त मनुष्‍यजाति उसको एक-साथ देखेगी। प्रभु ने अपने मुख से यह कहा है।”

यशायाह 40:1-5 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

तुम्हारा परमेश्‍वर यह कहता है, मेरी प्रजा को शान्ति दो, शान्ति! यरूशलेम से शान्ति की बातें कहो; और उससे पुकारकर कहो कि तेरी कठिन सेवा पूरी हुई है, तेरे अधर्म का दण्ड अंगीकार किया गया है : यहोवा के हाथ से तू अपने सब पापों का दूना दण्ड पा चुका है। किसी की पुकार सुनाई देती है, “जंगल में यहोवा का मार्ग सुधारो, हमारे परमेश्‍वर के लिये अराबा में एक राजमार्ग चौरस करो। हर एक तराई भर दी जाए और हर एक पहाड़ और पहाड़ी गिरा दी जाए; जो टेढ़ा है वह सीधा और जो ऊँचा–नीचा है वह चौरस किया जाए। तब यहोवा का तेज प्रगट होगा और सब प्राणी उसको एक संग देखेंगे; क्योंकि यहोवा ने आप ही ऐसा कहा है।”

यशायाह 40:1-5 HHBD (Hindi Holy Bible)

तुम्हारा परमेश्वर यह कहता है, मेरी प्रजा को शान्ति दो, शान्ति! यरूशलेम से शान्ति की बातें कहो; और उस से पुकार कर कहो कि तेरी कठिन सेवा पूरी हुई है, तेरे अधर्म का दण्ड अंगीकार किया गया है: यहोवा के हाथ से तू अपने सब पापों का दूना दण्ड पा चुका है॥ किसी की पुकार सुनाई देती है, जंगल में यहोवा का मार्ग सुधारो, हमारे परमेश्वर के लिये अराबा में एक राजमार्ग चौरस करो। हर एक तराई भर दी जाए और हर एक पहाड़ और पहाड़ी गिरा दी जाए; जो टेढ़ा है वह सीधा और जो ऊंचा नीचा है वह चौरस किया जाए। तब यहोवा का तेज प्रगट होगा और सब प्राणी उसको एक संग देखेंगे; क्योंकि यहोवा ने आप ही ऐसा कहा है॥

यशायाह 40:1-5 HERV (पवित्र बाइबल)

तुम्हारा परमेश्वर कहता है, “चैन दे, चैन दे मेरे लोगों को! तू दया से बातें कर यरूशलेम से! यरूशलेम को बता दे, ‘तेरी दासता का समय अब पूरा हो चुका है। तूने अपने अपराधों की कीमत दे दी है।’ यहोवा ने यरूशलेम के किये हुए पापों का दुगना दण्ड उसे दिया है!” सुनो! एक व्यक्ति का जोर से पुकारता हुआ स्वर: “यहोवा के लिये बियाबान में एक राह बनाओ! हमारे परमेश्वर के लिये बियाबान में एक रास्ता चौरस करो! हर घाटी को भर दो। हर एक पर्वत और पहाड़ी को समतल करो। टेढ़ी—मेढ़ी राहों को सीधा करो। उबड़—खाबड़ को चौरस बना दो। तब यहोवा की महिमा प्रगट होगी। सब लोग इकट्ठे यहोवा के तेज को देखेंगे। हाँ, यहोवा ने स्वयं ये सब कहा है।”

यशायाह 40:1-5 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

तुम्हारा परमेश्वर यह कहता है, मेरी प्रजा को शान्ति दो, शान्ति दो! (भज. 85:8, 2 कुरि. 1:4) यरूशलेम से शान्ति की बातें कहो; और उससे पुकारकर कहो कि तेरी कठिन सेवा पूरी हुई है, तेरे अधर्म का दण्ड अंगीकार किया गया है: यहोवा के हाथ से तू अपने सब पापों का दूना दण्ड पा चुका है। (प्रका. 1:5) किसी की पुकार सुनाई देती है, “जंगल में यहोवा का मार्ग सुधारो, हमारे परमेश्वर के लिये अराबा में एक राजमार्ग चौरस करो। (मत्ती 3:3, मर. 1:3, मला. 3:1, यूह. 1:23) हर एक तराई भर दी जाए और हर एक पहाड़ और पहाड़ी गिरा दी जाए; जो टेढ़ा है वह सीधा और जो ऊँचा नीचा है वह चौरस किया जाए। तब यहोवा का तेज प्रगट होगा और सब प्राणी उसको एक संग देखेंगे; क्योंकि यहोवा ने आप ही ऐसा कहा है।” (भज. 72:19, लूका 3:6)

यशायाह 40:1-5 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

आपके परमेश्वर यह कहते हैं, कि मेरी प्रजा को शांति दीजिए, शांति दीजिए! येरूशलेम से शांति की बात करिये, उनसे कहिये कि अब उनकी कठिन सेवा खत्म हो चुकी है, क्योंकि उनके अधर्म का मूल्य चुकाया जा चुका है, उसने यहोवाह ही के हाथों से अपने सारे पापों के लिए दो गुणा दंड पा लिया है. एक आवाज़, जो पुकार-पुकारने वाले की है, यह कह रही है, “यहोवाह के लिए जंगल में मार्ग को तैयार करिये; हमारे परमेश्वर के लिए उस मरुस्थल में एक राजमार्ग सीधा कर दीजिए. हर एक तराई भर दीजिए, तथा हर एक पर्वत तथा पहाड़ी को गिरा दीजिए; असमतल भूमि को चौरस मैदान बना दीजिए, तथा जो ऊंचा नीचा है वह चौड़ा किया जाए. तब यहोवाह का प्रताप प्रकट होगा, तथा सब जीवित प्राणी इसे एक साथ देख सकेंगे. क्योंकि यह यहोवाह के मुंह से निकला हुआ वचन है.”