बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

लेवीय व्‍यवस्‍था 2:1-10 - सभी संस्करणों की तुलना करें

लेवीय व्‍यवस्‍था 2:1-10 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

‘जब कोई व्यक्‍ति प्रभु को अन्न-बलि का चढ़ावा चढ़ाएगा तब उसका चढ़ावा मैदे का होना चाहिए। वह उस पर तेल उण्‍डेलेगा, और लोबान को उस पर रखेगा। वह उसको हारून के पुत्रों, अर्थात् पुरोहितों के पास लाएगा। वह उसमें से मुट्ठी भर मैदा और तेल एवं उसका सारा लोबान लेगा। पुरोहित इसको अन्न-बलि के स्‍मरण दिलाने वाले भाग के रूप में वेदी पर जलाएगा कि यह अन्न-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध ठहरे। अन्न-बलि का शेष भाग हारून और उसके पुत्रों का होगा। यह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित अनेक बलियों का परम पवित्र भाग है। ‘जब तू अन्न-बलि के लिए तन्‍दूर में पकाया हुआ चढ़ावा चढ़ाएगा, तब वह तेल सम्‍मिश्रित मैदे की गूंधी हुई बेखमीर रोटियों अथवा तेल से चुपड़ी हुई चपातियों का होगा। यदि तेरा चढ़ावा तवे पर सिंकी हुई अन्न-बलि है तो वह तेल सम्‍मिश्रित बेखमीर मैदे का होना चाहिए। तू उसको टुकड़े-टुकड़े कर उसपर तेल उण्‍डेलना। यह अन्न-बलि है। ‘यदि तेरा चढ़ावा कड़ाही में तली हुई अन्न-बलि है, तो वह तेल सम्‍मिश्रित मैदे का होना चाहिए। तू इन वस्‍तुओं से बनी हुई अन्न-बलि प्रभु के पास लाना। जब वह पुरोहित के पास लाई जाएगी, तब वह उसको वेदी के निकट ले जाएगा। पुरोहित अन्न-बलि में से स्‍मरण दिलाने वाला भाग निकालकर वेदी पर जलाएगा कि यह अन्न-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध ठहरे। अन्न-बलि का शेष भाग हारून और उसके पुत्रों का होगा। यह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित अनेक बलियों का परम पवित्र भाग है।

लेवीय व्‍यवस्‍था 2:1-10 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

“जब कोई यहोवा के लिये अन्नबलि का चढ़ावा चढ़ाना चाहे, तो वह मैदा चढ़ाए; और उस पर तेल डालकर उसके ऊपर लोबान रखे; और वह उसको हारून के पुत्रों के पास जो याजक हैं, लाए। और वह अन्नबलि के तेल मिले हुए मैदे में से इस तरह अपनी मुट्ठी भरकर निकाले कि सब लोबान उसमें आ जाए; और याजक उन्हें स्मरण दिलानेवाले भाग के लिये वेदी पर जलाए कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धित हवन ठहरे। और अन्नबलि में से जो बचा रहे वह हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; यह यहोवा के हवनों में से परमपवित्र भाग होगा। “जब तू अन्नबलि के लिये तन्दूर में पकाया हुआ चढ़ावा चढ़ाए, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे के फुलकों, या तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी चपातियों का हो। और यदि तेरा चढ़ावा तवे पर पकाया हुआ अन्नबलि हो, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे का हो; उसको टुकड़े टुकड़े करके उस पर तेल डालना, तब वह अन्नबलि हो जाएगा। और यदि तेरा चढ़ावा कढ़ाही में तला हुआ अन्नबलि हो, तो वह मैदे से तेल में बनाया जाए। और जो अन्नबलि इन वस्तुओं में से किसी का बना हो उसे यहोवा के समीप ले जाना; और जब वह याजक के पास लाया जाए, तब याजक उसे वेदी के समीप ले जाए। और याजक अन्नबलि में से स्मरण दिलानेवाला भाग निकालकर वेदी पर जलाए कि वह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे; और अन्नबलि में से जो बचा रहे वह हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; वह यहोवा के हवनों में परमपवित्र भाग होगा।

लेवीय व्‍यवस्‍था 2:1-10 HHBD (Hindi Holy Bible)

और जब कोई यहोवा के लिये अन्नबलि का चढ़ावा चढ़ाना चाहे, तो वह मैदा चढ़ाए; और उस पर तेल डालकर उसके ऊपर लोबान रखे; और वह उसको हारून के पुत्रों के पास जो याजक हैं लाए। और अन्नबलि के तेल मिले हुए मैदे में से इस तरह अपनी मुट्ठी भरकर निकाले कि सब लोबान उस में आ जाए; और याजक उन्हें स्मरण दिलाने वाले भाग के लिये वेदी पर जलाए, कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धित हवन ठहरे। और अन्नबलि में से जो बचा रहे सो हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; यह यहोवा के हवनों में से परमपवित्र वस्तु होगी॥ और जब तू अन्नबलि के लिये तन्दूर में पकाया हुआ चढ़ावा चढ़ाए, तो वह तेल से सने हुए अखमीरी मैदे के फुलकों, वा तेल से चुपड़ी हुई अखमीरी चपातियों का हो। और यदि तेरा चढ़ावा तवे पर पकाया हुआ अन्नबलि हो, तो वह तेल से सने हुए अखमीरी मैदे का हो; उसको टुकड़े टुकड़े करके उस पर तेल डालना, तब वह अन्नबलि हो जाएगा। और यदि तेरा चढ़ावा कढ़ाही में तला हुआ अन्नबलि हो, तो वह मैदे से तेल में बनाया जाए। और जो अन्नबलि इन वस्तुओं में से किसी का बना हो उसे यहोवा के समीप ले जाना; और जब वह याजक के पास लाया जाए, तब याजक उसे वेदी के समीप ले जाए। और याजक अन्नबलि में से स्मरण दिलानेवाला भाग निकाल कर वेदी पर जलाए, कि वह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे; और अन्नबलि में से जो बचा रहे वह हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; वह यहोवा के हवनों में परमपवित्र वस्तु होगी।

लेवीय व्‍यवस्‍था 2:1-10 HERV (पवित्र बाइबल)

“जब कोई व्यक्ति यहोवा को अन्नबलि चढ़ाये तो उसकी भेंट महीन आटे की होनी चाहिए। वह व्यक्ति उस आटे पर तेल डाले और उस पर लोबान रखे। तब वह इसे हारून के याजक पुत्रों के पास लाए। वह व्यक्ति तेल और लोबान से मिला हुआ एक मुट्ठी महीन आटा ले तब योजक वेदी पर स्मृतिभेंट के रूप में आटे को आग में जलाए। यह यहोवा के लिये सुगन्ध होगी और बची हुई अन्नबलि हारून और उसके पुत्रों के लिए होगी। यह भेंट यहोवा को आग से दी जाने वाली भेंटों में सबसे अधिक पवित्र होगी। “जब तुम चूल्हे में पकी अन्नबलि लाओ तो यह अखमीरी मैदे के फुलके या ऊपर से तेल डाली हुई अख़मीरी चपातियाँ होनी चाहिए। यदि तुम भूनने की कड़ाही से अन्नबलि लाते हो तो यह तेल मिली अख़मीरी महीन आटे की होनी चाहिए। तुम्हे इसे कई टुकड़े करके कई भागों में बाँटना चाहिए और इन पर तेल डालना चाहिए। यह अन्नबलि है। यदि तुम अन्नबलि तलने की कड़ाही से लाते हो तो यह तेल मिले महीन आटे की होनी चाहिए। “तुम इन चीजो से बनी अन्नबलि यहोवा के लिए लाओगे। तुन उन चीजों को याजक के पास ले जाओगे औ वह उन्हें बेदी पर रखेगा। फिर उस अन्नबलि में से याजक इसका कुछ भाग लेकर उसे स्मृति भेंट के रूप में वेदी पर जलायेगा। यह आग द्वारा दी गई एक भेंट है। इस की सुगन्ध से यहोवा प्रसन्न होता है। बची हुई अन्नबलि हारून और उसके पुत्रों की होगी। यह भेंट यहोवा को आग से चढ़ाई जाने वाली भेंटों में अति पवित्र होगी।

लेवीय व्‍यवस्‍था 2:1-10 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

“जब कोई यहोवा के लिये अन्नबलि का चढ़ावा चढ़ाना चाहे, तो वह मैदा चढ़ाए; और उस पर तेल डालकर उसके ऊपर लोबान रखे; और वह उसको हारून के पुत्रों के पास जो याजक हैं लाए। और अन्नबलि के तेल मिले हुए मैदे में से इस तरह अपनी मुट्ठी भरकर निकाले कि सब लोबान उसमें आ जाए; और याजक उन्हें स्मरण दिलानेवाले भाग के लिये वेदी पर जलाए कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धित हवन ठहरे। और अन्नबलि में से जो बचा रहे वह हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; यह यहोवा के हवनों में से परमपवित्र भाग होगा। “जब तू अन्नबलि के लिये तंदूर में पकाया हुआ चढ़ावा चढ़ाए, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे के फुलकों, या तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी रोटियों का हो। और यदि तेरा चढ़ावा तवे पर पकाया हुआ अन्नबलि हो, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे का हो; उसको टुकड़े-टुकड़े करके उस पर तेल डालना, तब वह अन्नबलि हो जाएगा। और यदि तेरा चढ़ावा कढ़ाही में तला हुआ अन्नबलि हो, तो वह मैदे से तेल में बनाया जाए। और जो अन्नबलि इन वस्तुओं में से किसी का बना हो उसे यहोवा के समीप ले जाना; और जब वह याजक के पास लाया जाए, तब याजक उसे वेदी के समीप ले जाए। और याजक अन्नबलि में से स्मरण दिलानेवाला भाग निकालकर वेदी पर जलाए कि वह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे; और अन्नबलि में से जो बचा रहे वह हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; वह यहोवा के हवनों में परमपवित्र भाग होगा।

लेवीय व्‍यवस्‍था 2:1-10 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“ ‘जब यहोवाह के लिए बलि के रूप में कोई अन्‍नबलि लेकर आएं, तो यह भेंट महीन आटे की हो. वह इस पर जैतून का तेल उण्डेलें और लोबान रखें. फिर वह इसे अहरोन के पुत्रों के पास, जो पुरोहित हैं, लाएं. वह उसमें से एक मुट्ठी भर महीन आटा, तेल एवं लोबान लें. पुरोहित उसको स्मरण दिलाने वाले भाग के रूप में वेदी पर जलाएं. यह अग्निबलि यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध अन्‍नबलि होगी. अन्‍नबलि का बचा हुआ भाग अहरोन व उनके पुत्रों के लिए निर्धारित है; यह यहोवाह के लिए अन्‍नबलियों का परम पवित्र भाग है. “ ‘यदि आप लोगों की बलि भट्टी में पकी हुई अन्‍नबलि हो, तो यह सबसे अच्छे आटे से बनी हो. यह जैतून के तेल में गूंधी हुई, खमीर रहित रोटी या जैतून के तेल से चुपड़ी हुई खमीर रहित पपड़ी हो. यदि आप लोगों की बलि तवे पर पकी हुई अन्‍नबलि है, तो यह तेल में गूंधे हुए खमीर रहित, महीन आटे की हो. आप लोग इसे टुकड़े-टुकड़े कर इस पर तेल उण्डेलें. यह एक अन्‍नबलि है. यदि आप लोगों की बलि कड़ाही में पकी हुई अन्‍नबलि है, तो यह जैतून के तेल में गूंधे हुए महीन आटे की हो. जब आप लोग यहोवाह के सामने इन वस्तुओं से बनी अन्‍नबलि लेकर आएं, तो यह पुरोहित के पास लाया जाए और वह इसे वेदी पर लेकर आएं. फिर पुरोहित इस अन्‍नबलि से इसका स्मरण दिलाने वाला भाग लेकर वेदी पर अग्निबलि के रूप में जलाएं. यह यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध की अन्‍नबलि होगी. अन्‍नबलि का बचा हुआ भाग अहरोन व उनके पुत्रों के लिए निर्धारित है; यह यहोवाह के लिए अन्‍नबलियों का परम पवित्र भाग है.