बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

मलाकी 4:2 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मलाकी 4:2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

पर तुम मेरे नाम के प्रति श्रद्धा-भक्‍ति रखते हो, इसलिए तुम पर धार्मिकता का सूर्य उदय होगा, उसके पंखों में रोग-निवारण की किरणें होंगी, जिनके स्‍पर्श से तुम स्‍वस्‍थ होगे। जैसे पशुशाला से छूटकर बछड़ा आनन्‍द से कूदता-फांदता है, वैसे ही तुम मुक्‍त होकर आनन्‍द से विचरण करोगे।

मलाकी 4:2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

परन्तु तुम्हारे लिये जो मेरे नाम का भय मानते हो, धर्म का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों के द्वारा तुम चंगे हो जाओगे; और तुम निकलकर पाले हुए बछड़ों के समान कूदोगे और फाँदोगे।

मलाकी 4:2 HHBD (Hindi Holy Bible)

परन्तु तुम्हारे लिये जो मेरे नाम का भय मानते हो, धर्म का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों के द्वारा तुम चंगे हो जाओगे; और तुम निकल कर पाले हुए बछड़ों की नाईं कूदोगे और फांदोगे।

मलाकी 4:2 HERV (पवित्र बाइबल)

“किन्तु, मेरे भक्तों, तुम पर अच्छाई उगते सूरज के समान चमकेगी और यह सूरज की किरणों की तरह स्वास्थ्यवर्धक शक्ति देगी। तुम ऐसे ही स्वतन्त्र और प्रसन्न होओगे जैसे अपने बाड़े से स्वतन्त्र हुए बछड़े।

मलाकी 4:2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

परन्तु तुम्हारे लिये जो मेरे नाम का भय मानते हो, धार्मिकता का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों के द्वारा तुम चंगे हो जाओगे; और तुम निकलकर पाले हुए बछड़ों के समान कूदोगे और फाँदोगे।

मलाकी 4:2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

पर आप लोग जो मेरे नाम का सम्मान करते हैं, आप लोगों के लिये धर्मीपन का सूर्य चंगाई देने वाले अपने किरण के साथ उदय होगा. और आप लोग बाहर जाएंगे और मोटे-ताजे बछड़े के समान उछल-कूद करेंगे.