बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

मत्ती 13:1-2 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मत्ती 13:1-2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

येशु उसी दिन घर से निकले और झील के किनारे बैठ गए। उनके पास इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गयी कि उन्‍हें नाव पर चढ़ कर बैठना पड़ा और सारी भीड़ तट पर खड़ी रही।

मत्ती 13:1-2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

उसी दिन यीशु घर से निकलकर झील के किनारे जा बैठा। और उसके पास ऐसी बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई कि वह नाव पर चढ़ गया, और सारी भीड़ किनारे पर खड़ी रही।

मत्ती 13:1-2 HHBD (Hindi Holy Bible)

उसी दिन यीशु घर से निकलकर झील के किनारे जा बैठा। और उसके पास ऐसी बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई कि वह नाव पर चढ़ गया, और सारी भीड़ किनारे पर खड़ी रही।

मत्ती 13:1-2 HERV (पवित्र बाइबल)

उसी दिन यीशु उस घर को छोड़ कर झील के किनारे उपदेश देने जा बैठा। बहुत से लोग उसके चारों तरफ इकट्ठे हो गये। सो वह एक नाव पर चढ़ कर बैठ गया। और भीड़ किनारे पर खड़ी रही।

मत्ती 13:1-2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

उसी दिन यीशु घर से निकलकर झील के किनारे जा बैठा। और उसके पास ऐसी बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई कि वह नाव पर चढ़ गया, और सारी भीड़ किनारे पर खड़ी रही।

मत्ती 13:1-2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

यह घटना उस दिन की है जब येशु घर से बाहर झील के किनारे पर बैठे हुए थे. एक बड़ी भीड़ उनके चारों ओर इकट्ठा हो गयी. इसलिये वह एक नाव में जा बैठे और भीड़ झील के तट पर रह गयी.