मत्ती 14:1-2 - सभी संस्करणों की तुलना करें
मत्ती 14:1-2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय शासक हेरोदेस ने येशु की ख्याति सुनी। उसने अपने दरबारियों से कहा, “यह योहन बपतिस्मादाता है। यह मृतकों में से जी उठा है। इस कारण इसमें ये चमत्कारिक शक्तियाँ क्रियाशील हैं।”
मत्ती 14:1-2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने यीशु की चर्चा सुनी, और अपने सेवकों से कहा, “यह यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला है! वह मरे हुओं में से जी उठा है, इसी लिये उससे सामर्थ्य के काम प्रगट होते हैं।”
मत्ती 14:1-2 HHBD (Hindi Holy Bible)
उस समय चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने यीशु की चर्चा सुनी। और अपने सेवकों से कहा, यह यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला है: वह मरे हुओं में से जी उठा है, इसी लिये उस से सामर्थ के काम प्रगट होते हैं।
मत्ती 14:1-2 HERV (पवित्र बाइबल)
उस समय गलील के शासक हेरोदेस ने जब यीशु के बारे में सुना तो उसने अपने सेवकों से कहा, “यह बपतिस्मा देने वाला यूहन्ना है जो मरे हुओं में से जी उठा है। और इसीलिये ये शक्तियाँ उसमें काम कर रही हैं। जिनसे यह इन चमत्कारों को करता है।”
मत्ती 14:1-2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने यीशु की चर्चा सुनी। और अपने सेवकों से कहा, “यह यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला है: वह मरे हुओं में से जी उठा है, इसलिए उससे सामर्थ्य के काम प्रगट होते हैं।”
मत्ती 14:1-2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
उसी समय हेरोदेस ने, जो देश के एक चौथाई भाग के राजा थे, येशु के विषय में सुना. उन्होंने अपने सेवकों से कहा, “यह बापतिस्मा देने वाले योहन हैं—मरे हुओं में से जी उठे हैं! यही कारण है कि आश्चर्यकर्म करने की सामर्थ्य इनमें मौजूद है.”