मारकुस 10:6-8
मारकुस 10:6-8 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
पर सृष्टि के आरम्भ से परमेश्वर ने नर और नारी करके उनको बनाया है। इस कारण मनुष्य अपने माता–पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे; इसलिये वे अब दो नहीं पर एक तन हैं।
मारकुस 10:6-8 पवित्र बाइबल (HERV)
सृष्टि के प्रारम्भ से ही, ‘परमेश्वर ने उन्हें पुरुष और स्त्री के रूप में रचा है।’ ‘इसीलिये एक पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ कर अपनी पत्नी के साथ रहेगा। और वे दोनों एक तन हो जायेंगे।’ इसलिए वे दो नहीं रहते बल्कि एक तन हो जाते हैं।
मारकुस 10:6-8 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
किन्तु सृष्टि के आरम्भ ही से परमेश्वर ने उन्हें नर और नारी बनाया; इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ेगा और अपनी पत्नी के साथ ही रहेगा और वे दोनों एक शरीर होंगे। इस प्रकार अब वे दो नहीं, बल्कि एक शरीर हैं।
मारकुस 10:6-8 Hindi Holy Bible (HHBD)
पर सृष्टि के आरम्भ से परमेश्वर ने नर और नारी करके उन को बनाया है। इस कारण मनुष्य अपने माता-पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे। इसलिये वे अब दो नहीं पर एक तन हैं।
मारकुस 10:6-8 इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (IRVHIN)
पर सृष्टि के आरम्भ से, परमेश्वर ने नर और नारी करके उनको बनाया है। (उत्प. 1:27, उत्प. 5:2) इस कारण मनुष्य अपने माता-पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे; इसलिए वे अब दो नहीं, पर एक तन हैं। (उत्प. 2:24)
मारकुस 10:6-8 सरल हिन्दी बाइबल (HSS)
किंतु वास्तव में सृष्टि के प्रारंभ ही से परमेश्वर ने उन्हें नर और नारी बनाया. इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा तथा वे दोनों एक देह होंगे. वे दोनों एक शरीर हो जाएंगे; परिणामस्वरूप अब वे दोनों दो नहीं परंतु एक शरीर हैं.