बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 51:16-17 - सभी संस्करणों की तुलना करें

भजन संहिता 51:16-17 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

तू बलि से प्रसन्न नहीं होता; अन्‍यथा मैं बलि चढ़ाता; तू अग्‍निबलि की इच्‍छा नहीं करता। विदीर्ण आत्‍मा की बलि परमेश्‍वर को प्रिय है, हे परमेश्‍वर, तू विदीर्ण और भग्‍न हृदय की उपेक्षा नहीं करता।

भजन संहिता 51:16-17 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

क्योंकि तू मेलबलि से प्रसन्न नहीं होता, नहीं तो मैं देता; होमबलि से भी तू प्रसन्न नहीं होता। टूटा मन परमेश्‍वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्‍वर, तू टूटे और पिसे हुए मन को तुच्छ नहीं जानता।

भजन संहिता 51:16-17 HHBD (Hindi Holy Bible)

क्योंकि तू मेलबलि से प्रसन्न नहीं होता, नहीं तो मैं देता; होमबलि से भी तू प्रसन्न नहीं होता। टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए मन को तुच्छ नहीं जानता॥

भजन संहिता 51:16-17 HERV (पवित्र बाइबल)

जो बलियाँ तुझे नहीं भाती सो मुझे चढ़ानी नहीं है। वे बलियाँ तुझे वाँछित तक नहीं हैं। हे परमेश्वर, मेरी टूटी आत्मा ही तेरे लिए मेरी बलि हैं। हे परमेश्वर, तू एक कुचले और टूटे हृदय से कभी मुख नहीं मोड़ेगा।

भजन संहिता 51:16-17 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

क्योंकि तू बलि से प्रसन्न नहीं होता, नहीं तो मैं देता; होमबलि से भी तू प्रसन्न नहीं होता। टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए मन को तुच्छ नहीं जानता।

भजन संहिता 51:16-17 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

आपकी प्रसन्‍नता बलियों में नहीं है, अन्यथा मैं बलि अर्पित करता, अग्निबलि में भी आप प्रसन्‍न नहीं हैं. टूटी आत्मा ही परमेश्वर को स्वीकार्य योग्य बलि है; टूटे और पछताये हृदय से, हे परमेश्वर, आप घृणा नहीं करते हैं.