प्रकाशन 20:13-14 - Compare All Versions

प्रकाशन 20:13-14 HERV (पवित्र बाइबल)

जो मृतक सागर में थे, उन्हें सागर ने दे दिया, तथा मृत्यु और पाताल ने भी अपने अपने मृतक सौंप दिए। प्रत्येक का न्याय उसके कर्मो के अनुसार किया गया। इसके बाद मृत्यु को और पाताल को आग की झील में झोंक दिया गया। यह आग की झील ही दूसरी मृत्यु है।

प्रकाशन 20:13-14 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

समुद्र ने अपने मृतकों को प्रस्‍तुत किया। तब मृत्‍यु तथा अधोलोक ने अपने मृतकों को प्रस्‍तुत किया। हर एक का उसके कर्मों के अनुसार न्‍याय किया गया। इसके बाद मृत्‍यु और अधोलोक, दोनों को अग्‍निकुण्‍ड में डाल दिया गया। यह अग्‍निकुण्‍ड द्वितीय मृत्‍यु है।

प्रकाशन 20:13-14 HHBD (Hindi Holy Bible)

और समुद्र ने उन मरे हुओं को जो उस में थे दे दिया, और मृत्यु और अधोलोक ने उन मरे हुओं को जो उन में थे दे दिया; और उन में से हर एक के कामों के अनुसार उन का न्याय किया गया। और मृत्यु और अधोलोक भी आग की झील में डाले गए; यह आग की झील तो दूसरी मृत्यु है।

प्रकाशन 20:13-14 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

समुद्र ने उन मरे हुओं को जो उसमें थे दे दिया, और मृत्यु और अधोलोक ने उन मरे हुओं को जो उनमें थे दे दिया; और उन में से हर एक के कामों के अनुसार उनका न्याय किया गया। मृत्यु और अधोलोक आग की झील में डाले गए। यह आग की झील दूसरी मृत्यु है

प्रकाशन 20:13-14 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और समुद्र ने उन मरे हुओं को जो उसमें थे दे दिया, और मृत्यु और अधोलोक ने उन मरे हुओं को जो उनमें थे दे दिया; और उनमें से हर एक के कामों के अनुसार उनका न्याय किया गया। और मृत्यु और अधोलोक भी आग की झील में डाले गए। यह आग की झील तो दूसरी मृत्यु है।

प्रकाशन 20:13-14 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

समुद्र ने अपने में समाए हुए मरे लोगों को प्रस्तुत किया. मृत्यु और अधोलोक ने भी अपने में समाए हुए मरे लोगों को प्रस्तुत किया. हर एक का न्याय उसके कामों के अनुसार किया गया. मृत्यु तथा अधोलोक को आग की झील में फेंक दिया गया. यही है दूसरी मृत्यु—आग की झील.