रोमियों 16:1-2 - सभी संस्करणों की तुलना करें
रोमियों 16:1-2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं किंख्रेअय नगर की कलीसिया की धर्म-सेविका, हमारी बहिन फीबे के लिए आप लोगों से निवेदन करता हूँ। आप प्रभु में उसका सन्तों के योग्य स्वागत करें, और यदि उसे आपकी आवश्यकता हो, तो हर प्रकार से उसकी सहायता करें; क्योंकि उसने बहुतों की और मेरी भी बड़ी सहायता की है।
रोमियों 16:1-2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तुम से फीबे के लिये जो हमारी बहिन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, विनती करता हूँ कि तुम, जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उसको तुम्हारी आवश्यकता हो, उसकी सहायता करो, क्योंकि वह भी बहुतों की वरन् मेरी भी उपकार करनेवाली रही है।
रोमियों 16:1-2 HHBD (Hindi Holy Bible)
मैं तुम से फीबे की, जो हमारी बहिन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, बिनती करता हूं। कि तुम जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उस को तुम से प्रयोजन हो, उस की सहायता करो; क्योंकि वह भी बहुतों की वरन मेरी भी उपकारिणी हुई है॥
रोमियों 16:1-2 HERV (पवित्र बाइबल)
मैं किंख्रिया की कलीसिया की विशेष सेविका हमारी बहन फ़ीबे की तुम से सिफारिश करता हूँ कि तुम उसे प्रभु में ऐसी रीति से ग्रहण करो जैसी रीति परमेश्वर के लोगों के योग्य है। उसे तुमसे जो कुछ अपेक्षित हो सब कुछ से तुम उसकी मदद करना क्योंकि वह मुझ समेत बहुतों की सहायक रही है।
रोमियों 16:1-2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तुम से फीबे के लिए, जो हमारी बहन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, विनती करता हूँ। कि तुम जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उसको तुम से प्रयोजन हो, उसकी सहायता करो; क्योंकि वह भी बहुतों की वरन् मेरी भी उपकारिणी हुई है।
रोमियों 16:1-2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं, हमारी बहन फ़ोइबे की, जो केनख्रेया नगर की कलीसिया की विश्वस्त सेविका हैं, अनुशंसा करता हूं. जैसा पवित्र लोगों के लिए सही है, प्रभु में उन्हें स्वीकार कर उन्हें जिस किसी रूप में भी सहायता की ज़रूरत हो, प्रदान कीजिए. स्वयं उन्होंने अनेक लोगों की सहायता की है तथा मेरी भी.