1
सूक्ति संग्रह 11:25
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
जो व्यक्ति उदारता से देते हैं, वह सम्पन्न होते जाएंगे; और वह व्यक्ति, जो दूसरों को सांत्वना देते हैं, वह सांत्वना पाएंगे!
Compare
Explore सूक्ति संग्रह 11:25
2
सूक्ति संग्रह 11:24
कोई व्यक्ति तो उदारतापूर्वक दान करते हैं, फिर भी अधिकाधिक धनाढ्य होते जाते हैं; किंतु अन्य व्यक्ति जो दान को दबाकर रखते हैं, परंतु फिर भी वह तंगी में ही रहते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 11:24
3
सूक्ति संग्रह 11:2
जब कभी अभिमान सिर उठाता है, लज्जा उसके पीछे-पीछे चली आती है, किंतु विनम्रता ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करती है.
Explore सूक्ति संग्रह 11:2
4
सूक्ति संग्रह 11:14
मार्गदर्शन के अभाव में राष्ट्र का पतन हो जाता है, किंतु अनेक सलाह देने वाले मंत्रियों के होने पर राष्ट्र सुरक्षित हो जाता है.
Explore सूक्ति संग्रह 11:14
5
सूक्ति संग्रह 11:30
धर्मी व्यक्ति का प्रतिफल जीवन वृक्ष है, और ज्ञानवान हैं वह व्यक्ति जो आत्माओं के विजेता हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 11:30
6
सूक्ति संग्रह 11:13
निंदक के लिए गोपनीयता बनाए रखना संभव नहीं होता, किंतु एक विश्वासपात्र व्यक्ति रहस्य को छुपाए रखते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 11:13
7
सूक्ति संग्रह 11:17
कृपा करने के द्वारा मनुष्य स्वयं का ही हित करते हैं, किंतु क्रूर व्यक्ति स्वयं का नुकसान कर लेते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 11:17
8
सूक्ति संग्रह 11:28
धर्मी नई पत्तियों के समान पल्लवित होंगे, किंतु उनका पतन निश्चित है, जिन्होंने अपनी धन-संपत्ति पर भरोसा रखा है.
Explore सूक्ति संग्रह 11:28
9
सूक्ति संग्रह 11:4
प्रकोप के दिन में धन-संपत्ति निरर्थक सिद्ध होती है, मात्र धार्मिकता ही मृत्यु से सुरक्षा प्रदान करती है.
Explore सूक्ति संग्रह 11:4
10
सूक्ति संग्रह 11:3
ईमानदार व्यक्ति की सत्यनिष्ठा उनका मार्गदर्शन करती है, किंतु विश्वासघाती व्यक्ति की कुटिलता उनके विनाश का कारक होती है.
Explore सूक्ति संग्रह 11:3
11
सूक्ति संग्रह 11:22
विवेकहीन सुंदर स्त्री वैसी ही होती हैं जैसे सूअर के थूथन में सोने की नथ.
Explore सूक्ति संग्रह 11:22
12
सूक्ति संग्रह 11:1
यहोवाह बेईमान तराजू से घृणा करते हैं, किंतु सही तोल माप उनके लिए आनंद है.
Explore सूक्ति संग्रह 11:1