1
सूक्ति संग्रह 17:17
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
मित्र वह हैं, जिनका प्रेम चिरस्थायी रहता है, और भाई का अस्तित्व विषम परिस्थिति में सहायता के लिए ही होता है.
Compare
Explore सूक्ति संग्रह 17:17
2
सूक्ति संग्रह 17:22
आनंदित हृदय स्वास्थ्य देने वाली औषधि है, किंतु टूटा दिल अस्थियों को तक सुखा देता है.
Explore सूक्ति संग्रह 17:22
3
सूक्ति संग्रह 17:9
प्रेम के खोजी अन्य के अपराध पर आवरण डालते हैं, किंतु वह, जो अप्रिय घटना का उल्लेख बार-बार करते हैं, परम मित्रों तक में फूट डाल देते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 17:9
4
सूक्ति संग्रह 17:27
ज्ञानी जन शब्दों पर नियंत्रण रखते हैं, और समझदार जन शांत बने रहते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 17:27
5
सूक्ति संग्रह 17:28
जब तक मूर्ख मौन रहते हैं, वह बुद्धिमान माने जाते हैं, उन्हें उस समय तक बुद्धिमान समझा जाता है, जब तक वह वार्तालाप में सम्मिलित नहीं होते.
Explore सूक्ति संग्रह 17:28
6
सूक्ति संग्रह 17:1
सुख-शांति के वातावरण में सूखी रोटी का भोजन कलहपूर्ण उत्सव-भोज से कहीं अधिक उत्तम है.
Explore सूक्ति संग्रह 17:1
7
सूक्ति संग्रह 17:14
कलह का प्रारंभ वैसा ही होता है, जैसा विशाल जल राशि का छोड़ा जाना; तब उपयुक्त यही होता है कि कलह के प्रारंभ होते ही वहां से पलायन कर दिया जाए.
Explore सूक्ति संग्रह 17:14
8
सूक्ति संग्रह 17:15
यहोवाह की दृष्टि में दोनों ही घृणित हैं; वह व्यक्ति, जो दोषी को छोड़ देते हैं तथा जो धर्मी को दोषी घोषित कर देते हैं.
Explore सूक्ति संग्रह 17:15