स्तोत्र 123
123
स्तोत्र 123
आराधना के लिए यात्रियों का गीत.
1मैं अपनी आंखें आपकी ओर उठाए हुए हूं,
आपकी ओर, जिनका सिंहासन स्वर्ग में स्थापित है.
2वैसे ही जिस प्रकार दासों की दृष्टि
अपने स्वामी के हाथ की ओर लगी रहती है,
जैसी दासी की दृष्टि
अपनी स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती है.
ठीक इसी प्रकार हमारी दृष्टि यहोवाह,
हमारे परमेश्वर की ओर लगी रहती है,
जब तक वह हम पर कृपादृष्टि नहीं करते.
3हम पर कृपा कीजिए, यहोवाह, हम पर कृपा कीजिए,
हमने बहुत तिरस्कार सहा है.
4हमने अहंकारियों द्वारा घोर उपहास भी सहा है,
हम अहंकारियों के घोर घृणा के पात्र होकर रह गए हैं.
Currently Selected:
स्तोत्र 123: HCV
Highlight
Share
Compare
Copy
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.