स्तोत्र 13
13
स्तोत्र 13
संगीत निर्देशक के लिये. दाविद का एक स्तोत्र.
1कब तक, यहोवाह?
कब तक आप मुझे भुला रखेंगे, क्या सदा के लिए?
कब तक आप मुझसे अपना मुख छिपाए रहेंगे?
2कब तक मैं अपने मन को समझाता रहूं?
कब तक दिन-रात मेरा हृदय वेदना सहता रहेगा?
कब तक मेरे शत्रु मुझ पर प्रबल होते रहेंगे?
3यहोवाह, मेरे परमेश्वर,
मेरी ओर ध्यान देकर मुझे उत्तर दीजिए.
मेरी आंखों को ज्योतिर्मय कीजिए,
ऐसा न हो कि मैं मृत्यु की नींद में समा जाऊं,
4तब तो निःसंदेह मेरे शत्रु यह घोषणा करेंगे,
“हमने उन्हें नाश कर दिया,”
ऐसा न हो कि मेरा लड़खड़ाना
मेरे विरोधियों के लिए आनंद का विषय बन जाए.
5जहां तक मेरा संबंध है, यहोवाह,
मुझे आपके करुणा-प्रेम पर भरोसा है;
तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.
6मैं यहोवाह का भजन गाऊंगा,
क्योंकि उन्होंने मुझ पर अनेकानेक उपकार किए हैं.
Currently Selected:
स्तोत्र 13: HCV
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.