स्तोत्र 86
86
स्तोत्र 86
दाविद की एक प्रार्थना.
1यहोवाह, मेरी बिनती सुनकर मुझे उत्तर दीजिए,
क्योंकि मैं दरिद्र तथा दीन हूं.
2मेरे प्राणों की रक्षा कीजिए,
क्योंकि मैं आपके प्रति समर्पित हूं;
अपने इन सेवक को बचा लीजिए,
जिन्होंने आप पर भरोसा रखा है.
आप मेरे परमेश्वर हैं; 3प्रभु, मुझ पर कृपा कीजिए,
क्योंकि मैं दिन भर आपको पुकारता रहता हूं.
4अपने सेवक के प्राण में आनंद का संचार कीजिए,
क्योंकि, प्रभु, क्योंकि मैंने आप पर ही भरोसा रखा है.
5प्रभु, आप कृपानिधान एवं क्षमाशील हैं, उन सभी के प्रति,
जो आपको पुकारते हैं, आपका करुणा-प्रेम महान है.
6यहोवाह, मेरी प्रार्थना सुनिए;
कृपा कर मेरी पुकार पर ध्यान दीजिए.
7संकट के अवसर पर मैं आपको पुकारूंगा,
क्योंकि आप मुझे उत्तर देंगे.
8प्रभु, देवताओं में कोई भी आपके तुल्य नहीं हैं;
आपके कृत्यों की तुलना किसी अन्य से नहीं की जा सकती.
9आपके द्वारा बनाए गए समस्त राष्ट्रों के लोग,
हे प्रभु, आपके सामने आकर आपकी वंदना करेंगे;
वे आपकी महिमा का आदर करेंगे.
10क्योंकि आप महान हैं और अद्भुत हैं आपके कृत्य;
मात्र आप ही परमेश्वर हैं.
11हे यहोवाह, मुझे अपनी राह की शिक्षा दीजिए,
कि मैं आपके सत्य का आचरण करूं;
मुझे एकचित्त हृदय प्रदान कीजिए,
कि मैं आपकी महिमा के प्रति श्रद्धा बनाए रखूं.
12मेरे प्रभु परमेश्वर, मैं संपूर्ण हृदय से आपकी स्तुति-आराधना करूंगा;
मैं आपकी महिमा का आदर सदैव करता रहूंगा.
13क्योंकि मेरे प्रति आपका करुणा-प्रेम अधिक है;
अधोलोक के गहरे गड्ढे से,
आपने मेरे प्राण को छुड़ा लिया है.
14परमेश्वर, अहंकारी मुझ पर आक्रमण कर रहे हैं;
क्रूर पुरुषों का समूह मेरे प्राणों का प्यासा है,
ये वे हैं, जिनके हृदय में आपके लिए कोई सम्मान नहीं है.
15किंतु प्रभु, आप कृपालु और दयालु परमेश्वर हैं,
आप विलंब से क्रोध करने वाले तथा
अति करुणामय एवं सत्य से परिपूर्ण हैं.
16मेरी ओर फिरकर मुझ पर कृपा कीजिए;
अपने सेवक को अपनी ओर से शक्ति प्रदान कीजिए;
अपनी दासी के पुत्र को बचा लीजिए.
17मुझे अपनी खराई का चिन्ह दिखाइए,
कि इसे देख मेरे शत्रु लज्जित हो सकें,
क्योंकि वे देखेंगे, कि यहोवाह,
आपने मेरी सहायता की है,
तथा आपने ही मुझे सहारा भी दिया है.
Currently Selected:
स्तोत्र 86: HCV
Highlight
Share
Compare
Copy
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.