बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

सूक्ति संग्रह 1:1-7

सूक्ति संग्रह 1:1-7 HCV

इस्राएल के राजा, दाविद के पुत्र शलोमोन की सूक्तियां: बुद्धि और अनुशासन सीखने के लिए; समझ की बातों को सिखाने के लिए; व्यवहार कुशलता के लिए निर्देश-प्राप्‍ति, धार्मिकता, निष्पक्षता तथा न्याय हेतु अंतर्दृष्टि के लिए; सीधे-सादे लोगों को विवेक प्रदान करने के लिए— युवाओं को ज्ञान और निर्णय-बुद्धि प्रदान करने के लिए. बुद्धिमान इन्हें सुनकर अपनी बुद्धि को बढ़ाएं, समझदार व्यक्ति बुद्धिमानी का परामर्श प्राप्‍त करें; कि वह सूक्ति तथा दृष्टांत को, बुद्धिमानों की योजना को और उनके रहस्यों को समझ सकें. यहोवाह के प्रति श्रद्धा ही ज्ञान का प्रारम्भ-बिंदु है, मूर्ख हैं वे, जो ज्ञान और अनुशासन को तुच्छ मानते हैं.