तीतॉस 3
3
विश्वासियों के लिए सामान्य निर्देश
1उन्हें याद दिलाइए कि वे हाकिमों तथा अधिकारियों के अधीन रहें, आज्ञाकारी रहें तथा हर एक भले काम के लिए तैयार रहें, 2किसी की बुराई न करें, झगड़ालू नहीं, कोमल स्वभाव के हों तथा सबके साथ विनम्र रहें.
3कभी हम भी निर्बुद्धि, आज्ञा न मानने वाले, गलत, भिन्न-भिन्न प्रकार के सुख-विलास के गुलाम थे; बैरभाव, जलन और घृणा के पात्र के रूप में एक दूसरे के प्रति घृणा में जी रहे थे. 4किंतु जब परमेश्वर, हमारे उद्धारकर्ता की कृपा तथा मानवजाति के प्रति उनका प्रेम प्रकट हुआ, 5तो उन्होंने हमें उद्धार प्रदान किया—उन कामों के आधार पर नहीं जो हमने धार्मिकता में किए हैं परंतु अपनी ही कृपा के अनुसार नए जन्म के स्नान तथा पवित्र आत्मा के नवीकरण की निष्पत्ति में. 6उन्हीं पवित्र आत्मा की पूर्ति में, जिन्हें परमेश्वर ने हमारे उद्धारकर्ता मसीह येशु द्वारा बहुतायत में हम पर उंडेल दिया 7कि उनके अनुग्रह के द्वारा हम धर्मी घोषित किए जाकर अनंत जीवन की आशा के अनुसार वारिस बन जाएं. 8यह बात विश्वास करने योग्य है. और मैं चाहता हूं कि आप इन विषयों को निडरता से सिखाएं कि जिन्होंने परमेश्वर में विश्वास किया है, उनके मन उन कामों पर केंद्रित हो जाएं, जो सभी के लिए आदर्श और लाभदायक हैं.
9मूर्खता भरे विवादों, वंशावली संबंधी झगड़े, व्यवस्था संबंधी वाद-विवाद से दूर रहिये क्योंकि ये निष्फल और व्यर्थ हैं. 10झगड़ा करने वाले व्यक्ति को पहली और दूसरी बार चेतावनी देने के बाद उनसे किसी भी प्रकार का संबंध मत रखिए, 11यह जानते हुए कि ऐसे व्यक्ति भटक गए और पाप में लीन हो गए हैं. वह अपने ऊपर स्वयं दंड-आज्ञा ठहरा रहे हैं.
अंतिम निर्देश तथा आशीर्वचन
12जब मैं आर्तेमास या तुख़िकस को आपके पास भेजूं तो जल्द से जल्द मुझसे निकोपोलिस नगर में भेंट करने का प्रयास कीजिए. मैंने जाड़ा वहां बिताने का निर्णय लिया है. 13अपोल्लॉस और विधि-विशेषज्ञ ज़ेनॉस की यात्रा में हर प्रकार से सहायता कीजिए कि उन्हें किसी प्रकार की कमी न हो.
14सहविश्वासी अच्छे कामों में जुट जाना सीखें कि रोज़ की ज़रूरतें पूरी हों और वे निष्फल न हो जाएं.
15उनकी ओर से, जो मेरे साथ हैं नमस्कार.
तथा जो विश्वास के कारण हमसे प्रेम करते हैं, उनको नमस्कार.
आप सभी पर अनुग्रह बना रहे.
वर्तमान में चयनित:
तीतॉस 3: HCV
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.