बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

ज़करयाह 9

9
इस्राएल के शत्रुओं पर दंड
1एक भविष्यवाणी:
हद्राख देश के विरुद्ध में यहोवाह का यह वचन है
और इसका प्रभाव दमेशेक पर पड़ेगा—
क्योंकि सारे लोगों और इस्राएल के सारे गोत्रों की दृष्‍टि
यहोवाह पर लगी है—
2और इसकी सीमा से लगे देश हामाथ पर लगी है,
और सोर और सीदोन पर भी लगी है, यद्यपि वे बहुत कुशल हैं.
3सोर ने अपने लिए एक दृढ़ गढ़ बनाया है;
उसने चांदी को धूल के समान,
और सोना को गली के कीचड़ के समान बटोर रखा है.
4पर प्रभु उसकी सब चीज़ों को ले लेंगे
और उसकी शक्ति को समुद्र में डाल देंगे,
और वह आग में जलकर नष्ट हो जाएगी.
5अश्कलोन यह देखकर भयभीत होगा;
अज्जाह#9:5 अज्जाह या गाज़ा अति कष्‍ट में छटपटाएगा,
और यही स्थिति एक्रोन की भी होगी,
क्योंकि उसकी आशा जाती रहेगी.
अज्जाह में कोई राजा न रह जाएंगे
और अश्कलोन को त्याग दिया जाएगा.
6एक दोगली#9:6 दोगली अर्थात्, मंग्रोल: मंगोल या मिश्रित. जाति के लोग अशदोद पर अधिकार कर लेंगे,
और मैं फिलिस्तीनियों के घमंड को तोड़ दूंगा.
7मैं उनके मुंह में से रक्त,
और उनके दांतों के बीच से निषेध किये गए भोजन को छीन लूंगा.
तब वे जो बच जाएंगे, वे हमारे परमेश्वर के हो जाएंगे
और यहूदिया में एक गोत्र बन जाएंगे,
और एक्रोन यबूसियों के समान हो जाएगा.
8पर मैं अपने मंदिर को लुटेरों से बचाने के लिये
उसकी पहरेदारी हेतु पड़ाव डालूंगा.
कोई भी अत्याचारी फिर कभी मेरे लोगों पर अधिकार करने न पाएंगे,
क्योंकि अब मैं पहरेदारी कर रहा हूं.
ज़ियोन के राजा का आना
9हे बेटी ज़ियोन, अति आनंदित होईये!
हे बेटी येरूशलेम, जय जयकार करिये!
देखिये, आपके राजा आपके पास आ रहे हैं,
वह धर्मी और विजयी होकर आते हैं,
वह विनम्र और एक गधे पर,
एक बछड़े पर, एक गधी के बच्‍चे पर सवार हैं.
10मैं एफ्राईम से रथों को
और येरूशलेम से युद्ध के घोड़ों को ले लूंगा,
और युद्ध के धनुष तोड़ दिये जाएंगे.
तब वह विभिन्‍न जनसमूहों के लोगों के बीच शांति की घोषणा करेंगे.
उनका साम्राज्य एक समुद्र से लेकर दूसरे समुद्र तक
और नदी#9:10 नदी अर्थात्, फ़रात नदी से लेकर पृथ्वी के छोर तक फैलेगा.
11जहां तक आपका संबंध है, आपके साथ मेरी वाचा के लहू के कारण,
मैं आपके कैदियों को उस जलहीन गड्ढे से बाहर निकाल लूंगा.
12हे आशा लिये हुए कैदी, अपने गढ़ में लौट आइए;
आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं आप लोगों को दो गुणा लौटा दूंगा.
13मैं यहूदिया को अपने धनुष के सदृश झुकाऊंगा
और एफ्राईम से इसे भर दूंगा.
हे ज़ियोन, मैं आपके बेटों को यावन#9:13 यावन अर्थात्, ग्रीस या यूनान. के
बेटों के विरुद्ध उत्तेजित करूंगा,
और आपको विजेता की तलवार के समान कर दूंगा.
यहोवाह प्रगट होंगे
14तब यहोवाह उन पर प्रकट होंगे;
और उनके तीर बिजली के समान चमकेंगे.
परम यहोवाह तुरही फूंकेंगे;
वे दक्षिण से उठी आंधी से होकर चलेंगे,
15और सर्वशक्तिमान यहोवाह उनकी रक्षा करेंगे.
वे नष्ट कर देंगे
और गोफन के पत्थरों के द्वारा उन पर जयवंत होंगे.
वे पीएंगे और ऐसा कोलाहल करेंगे जैसे लोग दाखमधु पीकर करते हैं;
वे उस कटोरे के समान भर जाएंगे
जिसका उपयोग वेदी के कोनों को छिड़कने के लिये किया जाता है.
16जैसे कि एक चरवाहा अपने झुंड की रक्षा करते हैं
वैसे ही उनके परमेश्वर यहोवाह उस दिन अपने लोगों की रक्षा करेंगे.
वे उनके देश में ऐसे चमकेंगे
जैसे मुकुट में जड़े हुए रत्न चमकते हैं.
17कितने आकर्षक और सुंदर होंगे वे!
जवान अन्‍न खाकर,
और जवान युवतियां नए अंगूर का दाखमधु पीकर हृष्ट-पुष्ट हो जाएंगी.

वर्तमान में चयनित:

ज़करयाह 9: HCV

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in