बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

मत्ती 3:1-9

मत्ती 3:1-9 HINOVBSI

उन दिनों में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवालाआकर यहूदिया के जंगल में यह प्रचार करने लगा : “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्यनिकट आ गया है।” यह वही है जिसकी चर्चा यशायाह भविष्यद्वक्‍ता के द्वारा की गई : “जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है, कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसकी सड़कें सीधी करो।” यह यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्रपहिने था, और अपनी कमर में चमड़े का कटिबन्ध बाँधे हुए था। उसका भोजन टिड्डियाँऔर वनमधु था।तब यरूशलेम और सारे यहूदिया, और यरदन के आसपास के सब स्थानों के लोग उसके पास निकल आए। उन्होंने अपने–अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया। जब उसने बहुत से फरीसियोंऔर सदूकियोंको बपतिस्मा के लिए अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्‍चो,तुम्हें किसने जता दिया कि आनेवाले क्रोधसे भागो? इसलिये मन फिराव के योग्य फल लाओ;और अपने–अपने मन में यह न सोचो कि हमारा पिता अब्राहम है;क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ कि परमेश्‍वर इन पत्थरों से अब्राहम के लिए संतान उत्पन्न कर सकता है।

मत्ती 3:1-9 के लिए वीडियो