1 इतिहास 8

8
राजा शाऊल का परिवार इतिहास
1बिन्यामीन बेला का पिता था। बेला बिन्यामीन का प्रथम पुत्र था। अशबेल बिन्यामीन का दूसरा पुत्र था। अहरह बिन्यामीन का तीसरा पुत्र था। 2नोहा बिन्यामीन का चौथा पुत्र था और रापा बिन्यामीन का पाँचवाँ पुत्र था।
3-5बेला के पुत्र अद्दार, गेरा, अबीहूद, अबीशू, नामान, अहोह, गेरा, शपूपान और हूराम थे।
6-7एहूद के वंशज ये थे। ये गेबा में अपने परिवारों के प्रमुख थे। वे अपना घर छोड़ने और मानहत में रहने को विवश किये गए थे। एहूद के वंशज नामान, अहिय्याह, और गेरा थे। गेरा ने उन्हें घर छोड़ने को विवश किया। गेरा उज्जा और अहीलूद का पिता था।
8शहरैम ने अपनी पत्नियों हशीम और बारा को मोआब में तलाक दिया। जब उसने यह किया, उसके कुछ बच्चे अन्य पत्नी से उत्पन्न हुए। 9-10शाहरैम के योआब, मेशा, मल्काम, यूस, सोक्या, और मिर्मा उसकी पत्नी होदेश से हुए। वे अपने परिवारों के प्रमुख थे। 11शहरैम और हशीम के दो पुत्र अबीतूब और एल्पाल थे।
12-13एल्पाल के पुत्र एबेर, मिशाम, शेमेर, बरीआ ओर शेमा थे। शेमेर ने ओनो और लोद नगर तथा लोद के चारों ओर छोटे नगरों को बनाया। बरीआ ओर शेमा अय्यालोन में रहने वाले परिवारों के प्रमुख थे। उन पुत्रों ने गत में रहने वालों को उसे छोड़ने को विवश किया।
14बरीआ के पुत्र शासक और यरमोत, 15जबद्याह, अराद, एदेर, 16मीकाएल, यिस्पा और योहा थे। 17एल्पाल के पुत्र जबद्याह, मशुल्लाम, हिजकी, हेबर, 18यिशमरै, यिजलीआ और योबाब थे।
19शिमी के पुत्र याकीम, जिक्री, ज़ब्दी, 20एलीएनै, सिल्लतै, एलीएल, 21अदायाह, बरायाह और शिम्रात थे।
22शाशक के पुत्र यिशपान, येबेर, एलीएल, 23अब्दोन, जिक्री, हानान, 24हनन्याह, एलाम, अन्तोतिय्याह, 25यिपदयाह और पनूएल थे।
26यरोहाम के पुत्र शमशरै, शहर्याह, अतल्याह, 27योरेश्याह, एलीय्याह और जिक्री थे।
28ये सभी व्यक्ति अपने परिवारों के प्रमुख थे। वे अपने परिवार के इतिहास में प्रमुख के रुप में अंकित थे। वे यरूशलेम में रहते थे।
29येयील गीबोन का पिता था। वह गिबोन नगर में रहता था। येयील की पत्नी का नाम माका था। 30येयील का सबसे बड़ा पुत्र अब्दोन था। अन्य पुत्र शूर, कीश, बाल, नेर, नादाब 31गदोर, अह्यो, जेकेर, और मिकोत थे। 32मिकोत शिमा का पिता था। ये पुत्र भी यरूशलेम में अपने सम्बन्धियों के निकट रहते थे।
33नेर, कीश का पिता था। कीश शाऊल का पिता था और शाऊल योनातान, मलकीश, अबीनादब और एशबाल का पिता था।
34योनातान का पुत्र मरीब्बाल था। मरीब्बाल मीका का पिता था।
35मीका के पुत्र पीतोम, मेलेक, तारे और आहाज थे।
36आहाज यहोअद्दा का पिता था। यहोअद्दा आलेमेत, अजमावेत और जिम्री का पिता था। जिम्री मोसा का पिता था। 37मोसा बिना का पिता था। रापा बिना का पुत्र था। एलासा रापा का पुत्र था और आसेल एलासा का पुत्र था।
38आसेल के छः पुत्र थे। उनके नाम अज्रीकाम, बोकरू, यिशमाएल, शार्यह, ओबद्याह और हनान थे। ये सभी पुत्र आसेल की संतान थे।
39आसेल का भाई एशेक था। एशेक के कुछ पुत्र थे। एशेक के ये पुत्र थेः ऊलाम एशेक का सबसे पड़ा पुत्र था। यूशा एशेक का दूसरा पुत्र था। एलीपेलेत एशेक का तीसरा पुत्र था। 40ऊलाम के पुत्र बलवान योद्धा और धनुष बाण के प्रयोग में कुशल थे। उनके बहुत से पुत्र और पौत्र थे। सब मिलाकर डेढ़ सौ पुत्र और पौत्र थे। ये सभी व्यक्ति बिन्यामीन के वंशज थे।

वर्तमान में चयनित:

1 इतिहास 8: HERV

हाइलाइट

शेयर

कॉपी

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in