मत्ती 5:1-5
मत्ती 5:1-5 HERV
यीशु ने जब यह बड़ी भीड़ देखी, तो वह एक पहाड़ पर चला गया। वहाँ वह बैठ गया और उसके अनुयायी उसके पास आ गये। तब यीशु ने उन्हें उपदेश देते हुए कहा: “धन्य हैं वे जो हृदय से दीन हैं, स्वर्ग का राज्य उनके लिए है। धन्य हैं वे जो शोक करते हैं, क्योंकि परमेश्वर उन्हें सांत्वना देता है धन्य हैं वे जो नम्र हैं क्योंकि यह पृथ्वी उन्हीं की है।





