राजा के साथ ईस्टरनमूना

राजा के साथ ईस्टर

दिन 5 का 5

दिन 5: मुकुट के आभूषण

शाही मुकुट

बाइबिल पाठ: लूका 24:1-12

मुख्य आयत: 2 तीमुथियुस 2:5

राजाओं के मुकुट सामर्थ्य दिखाते हैं, लेकिन कोई भी यीशु के मुकुट से तुलना नहीं कर सकता। ईस्टर के दिन, उन्होंने मृत्यु को हरा दिया और जी उठे। उन्होंने अपने कांटों के मुकुट को महिमा के मुकुट से बदल दिया (प्रकाशितवाक्य 14:14)।

इतिहास में, शाही खजाने—मुकुट और प्रभुत्व— अधिकार और सम्मान का प्रतीक रहे हैं। संग्रह में तलवारें, आभूषण, वस्त्र और बहुत कुछ होता है, जो राजा से राजा को हस्तांतरित होते हैं। लेकिन कोई भी सांसारिक मुकुट यीशु के मुकुट के बराबर नहीं है, जो सभी राजाओं का राजा है।

उस ईस्टर रविवार को, कब्र खाली थी क्योंकि यीशु हमेशा के लिए जीवित हैं। अब वे परमेश्वर के साथ स्वर्ग में राज करते हैं। 2,000 साल से अधिक समय पहले, उन्होंने कांटों का मुकुट पहना ताकि हम बचाए जाए, लेकिन उन्होंने इसे सोने के मुकुट से बदल दिया, जो किसी भी मानव खजाने से कहीं अधिक मूल्यवान है।

सबसे अद्भुत बात यह है कि यीशु हमें, जो उनके चेले हैं, मुकुट देने का वादा करते हैं: जीवन, धार्मिकता और महिमा के मुकुट। यह पुरस्कार धरती की किसी भी चीज़ से बढ़कर हैं। इस ईस्टर पर अपने जीवित राजा का जश्न मनाएँ!

प्रश्न:

1. मुकुट एक बड़ा इनाम है। हमें कौन से छोटे इनाम मिल सकते हैं?

2. मसीहियों में बड़ा होना सेवा करना है (मत्ती 23:11)। हम इसमें कैसे “प्रतिस्पर्धा” करते हैं?

3. इस सप्ताह आप यीशु के जीवित होने का जश्न मनाने के लिए क्या करेंगे?

स्रोत:

यह योजना Equip & Grow के बच्चों के पाठ्यक्रम से ली गई है। मुफ्त छात्र पुस्तकें, शिल्प, और गतिविधियाँ यहाँ डाउनलोड करें:

https://www.childrenareimportant.com/hindi/

इस योजना के बारें में

राजा के साथ ईस्टर

यह 5-दिवसीय ईस्टर बाइबिल पढ़ने की योजना आपको यीशु मसीह, राजाओं के राजा और प्रभुओं के प्रभु, का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करती है। मानव राजाओं को मुकुट और बड़े उत्सव मिलते हैं, लेकिन कोई भी यीशु से बढ़कर नहीं है। उनका अनंत शासन हमें शांति, आशा और उद्धार देता है। 2000 साल से अधिक समय पहले, उन्होंने कांटों का मुकुट पहना और फिर सामर्थ्य के साथ जी उठे, सब कुछ बदल दिया। इस ईस्टर में, उन्होंने मृत्यु पर विजय पाया हैं उस बात में आनंद मनाए और अनंत राजा के रूप में उनकी स्तुति करें!

More

हम इस योजना को प्रदान करने के लिए Equip & Grow को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://www.childrenareimportant.com/hindi/