परमेश्वर के हथियार - प्रेरितों नमूना

परमेश्वर के हथियार - प्रेरितों

दिन 4 का 10

सत्य का पटुका

बाइबल कहानी - हनन्याह और सफीरा " प्रेरितों के काम 5:1-10 "

इफिसियों के अध्याय 6 में उल्लिखित हथियार का पहला हिस्सा सत्य का पटुका है, कुछ ऐसा जो सैनिक की कमर के चारों ओर बाँधा जाता है और पूरे कवच को एक साथ थाम के रखने में मदद करता है। पटुका सैनिक के कवच को टिकाये रखता है, तलवार को उसकी जगह पर रखता है, और कुछ ऐसा होता है जो कोई अन्य सैनिक नहीं छीन सकता। वास्तव में, अगर किसी सैनिक के पास सत्य का पटुका नहीं होता, तो शायद उनके कपड़े भी नीचे उतर जाते, और उनको सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता!

सत्य का एक हिस्सा हमारे मुंह से निकलता है। हमें ऐसे मसीही होना चाहिए जो केवल सच बोलें, अपने माता-पिता या परमेश्वर से झूठ न बोलें। लेकिन सत्य के पटुका का एक और हिस्सा यह है कि हम परमेश्वर और उसके वचन पर विश्वास करने का चुनाव करते हैं। वास्तविकता यह है कि हमारा दुश्मन, शैतान हमेशा झूठ बोलने की कोशिश करता है और हमें इसे बातों पर विश्वास दिलाता है जो सच नहीं होता।

आज की बाइबल कहानी में, हनन्याह और सफीरा ने एक झूठ पर विश्वास किया कि अगर वे शिष्यों के प्रति ईमानदार नहीं होंगे तो यह कोई महत्वपूर्ण बात नहीं थी। उन्होंने बहाना बनाया कि उन्होंने अपनी संपत्ति कम पैसों में बेची थी जबकि उन्हें वास्तव में ज्यादा मिला था। उन्होंने उस शत्रु पर विश्वास किया जिसने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि परमेश्वर उन्हें नहीं देख सकता या बिक्री के बारे में कुछ नहीं जानता है। लेकिन परमेश्वर सब कुछ देखते हैं। चेले परमेश्वर के प्रतिनिधि थे। चूँकि उन्होंने चेलों से झूठ बोला, इसलिए वास्तव में उन्होंने परमेश्वर से झूठ बोला। उन्होंने अपनी बिक्री के बारे में सत्य को छिपा रखा क्योंकि उन्होंने उस झूठ पर विश्वास किया जो शैतान ने उनके कानों में फुसफुसाया था। आप किन झूठों पर विश्वास कर रहे हैं जिसके कारण आपका हथियार गिर सकता है?

यह ज़रूरी है कि हम हमेशा सत्य बोलकर और हमेशा परमेश्वगर और उसके वचन के विषय में सच्चाई पर विश्वास करते हुए सत्य का पटुका पहने रहें।

"मैं ईमानदारी के साथ रहना पसंद करता हूं।"

प्रशन:

1. अगर आप ईमानदार नहीं रहे हैं, तो आपके सत्य का क्या होता है?

2. ऐसी कौन सी विशिष्ट स्थिति है जहाँ आप 'झूठ' नहीं बोल रहे हैं लेकिन आप 'ईमानदार' भी नहीं हैं?

3. झूठ बोलने का परिणाम क्या होता है?

4. हनन्याह और सफीरा दोनों ने अपनी संपत्ति की बिक्री के बारे में एक ही कहानी कैसे बताई, हालांकि उन्होंने पतरस से 3 घंटे अलग अलग बातें की?

5. हनन्याह और सफीरा ने किससे झूठ बोला था? जब लोग आज झूठ बोलते हैं, तो वे किससे झूठ बोलते हैं?

दिन 3दिन 5

इस योजना के बारें में

परमेश्वर के हथियार - प्रेरितों

ईश्वर का कवच पहनने का मतलब सुबह उठकर प्रार्थना करना नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है जिसे हम कम उम्र में शुरू कर सकते हैं। क्रिस्टी क्रॉस इस रीडिंग गाइड में बुक ऑफ एक्ट्स के बहादुर लोगों का वर्णन करती हैं।

More

हम इस योजना को प्रदान करने के लिए Equip & Growको धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://www.childrenareimportant.com/hindi/armor/