अच्छे से जिओ कोविड के समयों में नमूना

मत्ती २८:६
वह यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार मुर्दों में से जी उठा है। आओ, यह स्थान देखो, जहाँ प्रभु पड़ा था।
कब्र ने कहाँ - हमने उसे खो दिया। मृत्यु न कहाँ - मैं असफल हुई। पाप ने कहाँ - मुझे हराया गया। और मैं कहता हुँ - मेरा प्रभु जयवंत है।
हमारे मनन करने के लिए दो बातें -
पहली बात, वो यहाँ नही है, कहाँ?
कब्र में - मरी हुई चीजे कहाँ रहती है, आशाएँ कहाँ दफनाई जाती है, गीत चुप हो जाते है। मसीह यहाँ नही है।
प्रभु मरी हुई चीजों में नही है - वह इसके लिए बहुत ज्यादा जिंदा है। अब्राहम ने मरे हुए को जीवन देनेवाले परमेश्वर में विश्वास किया। क्यूँ ना विश्वास करेकी परमेश्वर हमारे जीवन के मरे हुए क्षेत्रों में जीवन का श्वास फूंकेगा, आज आपके रिश्ते?
दूसरी बात, स्वर्गदूत ने कहाँ, वो मुर्दों में से जी उठा है, जैसे की उसने कहाँ था की यह होगा.." जो कुछ भी यीशु ने कहाँ था, वो हुआ। उसके मुँह सेनिकला हुआ एक भी शब्द असफल नही हुआ, और न कभी असफल होगा। इसीलिए हमारे जीवन के लिए उसके शब्दों पर हम पूरी तरह निर्भर रहसकते है, यह जानते हुए की हम कभी निराश नही किये जाएँगे।
मनन करे:
• १ कुरिन्थियों १५:५७
परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें जयवन्त करता है।
प्रार्थना करे:
• प्रभु को धन्यवाद दे की उसकी प्रतिज्ञाएँ निश्चित रूप से पूर्ण होनेवाली है।
• आपके जीवन के हर एक मरे हुए क्षेत्र को प्रभु के पास लाओ - आपका मन, भावनाएँ, प्रार्थना का जीवन और रिश्तें।
• प्रार्थना करे की प्रभु का जीवन आपके अंदर बहे और उसकी इच्छा पूरी करने के लिए आपको ऊर्जा से भर दे।
पवित्र शास्त्र
इस योजना के बारें में

इस पढ़ने की योजना में वर्तमान महामारी की स्थिति में भी प्रभु की भलाई के बारे में गहरी बाते लिखी हुई है। प्रभु हमेशा भला है, और हमेशा पूरी तरह नियंत्रण में है, हालाँकि मनुष्य इसे समझ नही सकता है। वह अकेले ही उन लोगों के लिए सभी चीजों को भलाई में बदलने की क्षमता रखता है, जो उससे प्रेम करते है!
More
हम इस योजना को प्रदान करने के लिए न्यू लाइफ लोकखंडवाला को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिये कृपया यहां देखें: